फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran is building underground nuclear plant, confirms UN atomic watchdog

ईरान बना रहा भूमिगत एटमी संयंत्र, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

Thu, 29 Oct 2020 03:33 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बर्लिन
एजेंसी, बर्लिन Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 29 Oct 2020 03:33 AM IST
विज्ञापन
Iran is building underground nuclear plant, confirms UN atomic watchdog
Iran President

संयुक्त राष्ट्र की एटमी वॉचडॉग संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने पुष्टि की है कि ईरान ने एक भूमिगत एटमी संयंत्र का निर्माण शुरू कर दिया है। आईएईए के निरीक्षकों ने यह भी बताया कि ईरान ने कम समृद्ध यूरेनियम का भंडारण अधिक मात्रा में करना भी शुरू कर दिया है। हालांकि उन्होंने बताया कि यह मात्रा हथियार निर्माण के लिए पर्याप्त नहीं है।

विज्ञापन


आईएईए के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने बताया कि फिलहाल ऐसा लग रहा है कि ईरान के पास परमाणु हथियार बनाने के लिए पर्याप्त यूरेनियम नहीं है। लेकिन उसने नतांज परमाणु स्थल पर जुलाई में हुए धमाके के बाद केंद्रीय इस्फहान प्रांत में नई साइट बनाना शुरू कर दिया है। परमाणु वॉचडॉग ने यह पता सेटेलाइट तस्वीरों की मदद से लगाया है।
विज्ञापन



हालांकि ग्रॉसी ने कहा कि परमाणु हथियार बनाने के लिए प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है और इस संबंध में ठोस प्रमाण खोजने में समय लगेगा। उन्होंने इसके बारे में कोई अन्य अधिक जानकारी देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ईरान पहले ही कह चुका था कि वह जुलाई धमाके के बाद क्षेत्र के आसपास के पहाड़ों पर नई साइट विकसित करेगा। यद्यपि नए खुलासे के बारे में ईरान के मिशन ने संयुक्त राष्ट्र में कोई जवाब नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed