फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us dean roy 14 year old vermont governor election

अमेरिका: 15 साल का डीन रॉय गवर्नर चुनाव में उतरा; खुद वोट देने की उम्र नहीं, फिर भी क्यों ठोकी ताल?

Fri, 28 Aug 2026 06:34 AM IST
निर्मल कांत पूजा सल्होत्रा, द न्यूयॉर्क टाइम्स, वर्मोंट।
पूजा सल्होत्रा, द न्यूयॉर्क टाइम्स, वर्मोंट। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 28 Aug 2026 06:34 AM IST
सार

अमेरिका के वर्मोंट में 15 साल के डीन रॉय  गवर्नर पद के चुनाव में उतरे हैं। उनका कहना है कि युवाओं की आवाज अनसुनी रह जाती है। लेकिन जब वोट देने की उम्र ही नहीं, तो क्या डीन की यह मुहिम नेताओं का ध्यान खींच पाएगी? पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
us dean roy 14 year old vermont governor election
डीन रॉय - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

डीन रॉय की उम्र महज 15 वर्ष है। वह कानूनी तौर पर शराब नहीं खरीद सकता और कार में तभी सवारी कर सकता है जब ड्राइविंग सीट पर कोई वयस्क है। जाहिर है कि उसे वोट देने का अधिकार भी नहीं मिला है। लेकिन जेन-जी और जेन-अल्फा के बीच दहलीज पर खड़ा यह किशोर अमेरिकी राज्य वर्मोंट में गवर्नर पद के चुनाव में ताल ठोंक रहा है।
विज्ञापन


डीन का कहना है कि युवाओं की आवाज की अनसुनी रह जाती है, वो इसी पर ध्यान दिलाने के लिए मैदान में उतरा है। डीन का यह बात पता है कि चुनाव जीतना उनके लिए शायद दूर की कौड़ी ही है। लेकिन उनका मकसद राजनेताओं को यह अहसास कराना है कि अब युवाओं की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। डीन इस मुहिम में अकेले नहीं हैं। राजनीतिक ध्रुवीकरण, चरमपंथ और सरकारी संस्थाओं पर घटते भरोसे के बीच कुछ और युवा भी मैदान में हैं। वर्मोंट में ही एडेन ओटरमैन (17) ने डेमोक्रेटिक प्राइमरी जीतकर अपनी राजनीतिक गंभीरता का परिचय दिया है। डीन की राजनीतिक यात्रा की शुरुआत आठवीं कक्षा के दौरान हुई थी, जब उन्होंने मोंटपेलियर में वर्मोंट स्टेटहाउस में सात हफ्ते बिताए थे।
विज्ञापन


वहां नीति निर्माताओं के साथ काम करने के बाद उनके एक शिक्षक ने मजाक में कहा था कि जब भी वह चुनाव लड़ेंगे, वह उनके मैनेजर बनेंगे। डीन ने इसे गंभीरता से ले लिया और चुनावी राजनीति में उतरने की ठान ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य की अनिश्चितता पर जताई चिंता
डीन कहते हैं कि जलवायु परिवर्तन, महंगे घर और भविष्य की अनिश्चितता जैसे मुद्दों पर बड़े नेताओं ने आंखें मूंद ली हैं। ओटरमैन कहते हैं, युवा देख रहे हैं कि हम न तो घर खरीद सकते हैं, न परिवार बसा सकते हैं, हमारा काम करने का माहौल बेहद खराब है, और जलवायु हमारे घर को तबाह कर रही है। यह सब बहुत निराशाजनक है।


ये भी पढ़ें: भारत के हुनर की बढ़ी मांग: तीन लाख भारतीयों को मिलेगी नौकरी, जापानी अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए करना होगा काम

न्यूनतम उम्र सीमा न होने से मिला मौका...
अमेरिका के अन्य राज्यों के विपरीत वर्मोंट के संविधान में गवर्नर पद के लिए कोई न्यूनतम उम्र सीमा तय नहीं है। इसका ही फायदा उठाकर डीन ने दावेदारी जताई और फ्रीडम एंड यूनिटी पार्टी नाम से एक नया दल बनाया। फिर 500 हस्ताक्षर जुटाने का अभियान चलाकर प्रक्रिया पूरी की।

गर्मियों के एक सर्वे में उन्हें 3 प्रतिशत वोट मिले जो एक स्वतंत्र किशोर उम्मीदवार के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।

सोशल मीडिया पर पाबंदी के खिलाफ
  •  डीन बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर पाबंदी के खिलाफ है और इसे तय करना माता-पिता का अधिकार मानते हैं।
  • सार्वजनिक जगहों पर सर्विलांस कैमरों के जरिये नागरिकों की जासूसी के खिलाफ कड़ा रुख है।
  • आर्थिक असमानता पाटने के लिए राज्य स्तर पर व्यक्तिगत संपत्ति की सीमा एक अरब डॉलर तय के पक्षधर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed