{"_id":"6359be4b1311b626dd077c31","slug":"iran-hijab-on-the-40th-day-of-amini-death-protesters-gathered-on-the-streets","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran Hijab: अमीनी की मौत के 40वें दिन सड़कों पर उतरा प्रदर्शनकारियों का हुजूम, लगे तानाशाह मुर्दाबाद के नारे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran Hijab: अमीनी की मौत के 40वें दिन सड़कों पर उतरा प्रदर्शनकारियों का हुजूम, लगे तानाशाह मुर्दाबाद के नारे
Thu, 27 Oct 2022 04:40 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, तेहरान
एजेंसी, तेहरान
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 27 Oct 2022 04:40 AM IST
सार
ईरान के उत्तर-पशिचम में स्थित अमीनी के गृहनगर साकेज में सैकड़ों लोग मृत कार्यकर्ता की कब्र पर उमड़ पड़े। इस मौके पर लोगों ने तानाशाह मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
ईरान में हिजाब हटाकर प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिजाब पहनने से इन्कार करने पर ईरानी पुलिस के हाथों मारी गई युवती महशा अमीनी की मौत के चालीसवें दिन देश के कई शहरों में लोग फिर सड़कों पर उतर आए। तेहरान में प्रदर्शनों को रोकने के लिए दंगारोधी पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
इस्लाम में मौत के चालीसवें दिन शोक मनाने की प्रथा है। ईरान के उत्तर-पशिचम में स्थित अमीनी के गृहनगर साकेज में सैकड़ों लोग मृत कार्यकर्ता की कब्र पर उमड़ पड़े। इस मौके पर लोगों ने तानाशाह मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। अमीनी की हत्या ने ईरान में इस दशक के सबसे बड़े सरकार विरोधी आंदोलन को जन्म दिया है। सरकारी मीडिया ने घोषणा की, ईरान के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में सभी स्कूल, कालेज और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन
अमेरिका ने ईरान पर कसा तंज
अमेरिका ने ईरान पर तंज कसते हुए रूस पर बोला है। व्हाइट हाउस प्रेस सचिव ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि हम चिंतित हैं कि रूस ईरान को महसा अमिनी के समर्थन में हो रहे विरोध प्रदर्शन दबाने के लिए सलाह दे सकता है क्योंकि मॉस्के के पास खुले प्रदर्शनों को दबाने का व्यापक अनुभव है। साथ ही कहा कि ईरान को हमारा संदेश स्पष्ट है, लोगों को मारना बंद करो और यूक्रेन के लोगों को मारने वाले रूस को हथियार भेजना बंद करो।
विज्ञापन