फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran: Foreign Minister's Javad Zarif recording of talks leaked

ईरान: विदेश मंत्री की बेबाक बातचीत की रिकॉर्डिंग लीक, देश में उठा तूफान 

Mon, 26 Apr 2021 05:18 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, तेहरान
पीटीआई, तेहरान Published by: Amit Mandal Updated Mon, 26 Apr 2021 05:18 PM IST
सार

  • रिकॉर्डिंग के सार्वजनिक होने के बाद ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खतीबजादेह ने टेप की प्रमाणिकता पर विवाद खड़ा नहीं किया

विज्ञापन
Iran: Foreign Minister's Javad Zarif recording of talks leaked
मोहम्मद जवाद जरीफ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

ईरान के विदेश मंत्री की एक रिकॉर्डिंग सार्वजनिक तौर पर लीक हो गई है जिसमें उन्होंने कूटनीति की वस्तुस्थिति और इस्लामी गणराज्य में सत्ता की सीमा को लेकर बेबाकी से अपनी बात कही है। मोहम्मद जवाद जरीफ की लीक हुई इन टिप्पणियों से ईरान के भीतर तूफान खड़ा हो गया है जहां गला काट राजनीतिक वातावरण के बीच अधिकारी अपना एक-एक शब्द सोच-समझकर बोलते हैं।

विज्ञापन


देश की राजनीति में शक्तिशाली अर्द्धसैनिक बल रेवोल्यूशनरी गार्ड का भी दखल है जिसका सर्वेसर्वा देश का सर्वोच्च नेता है। जरीफ 18 जून को ईरान के राष्ट्रपति चुनाव के संभावित प्रत्याशी भी बताए जा रहे हैं। ईरान के बाहर भी जरीफ की टिप्पणियां वियना में जारी बातचीत को प्रभावित कर सकती हैं जिसके जरिए विश्व शक्तियों के साथ हुए ईरान के 2015 के परमाणु समझौते के अनुपालन के लिए अमेरिका और तेहरान दोनों को सहमत करने के तरीके तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये रिकॉर्डिंग सात घंटे तक चले साक्षात्कार का बहुत छोटा सा हिस्सा
रिकॉर्डिंग के सार्वजनिक होने के बाद ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खतीबजादेह ने टेप की प्रमाणिकता पर विवाद खड़ा नहीं किया। उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि यह रिकॉर्डिंग प्रसिद्ध अर्थशास्त्री के साथ सात घंटे तक चले साक्षात्कार का बहुत छोटा सा हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खतीबजादेह ने रिकॉर्डिंग जारी करने को अवैध करार दिया और कहा कि इसे चुनिंदा तरीके से संपादित किया गया है। उन्होंने यह नहीं बताया कि यह सार्वजनिक हुआ कैसे। लीक हुए साक्षात्कार के कुछ अंश ईरान इंटरनेशनल समाचार चैनल पर दिखा गए जिसमें जरीफ ने कहा कि रूस परमाणु सौदा रोकना चाहता है।

ईरान राष्ट्रपति ट्रंप की प्राथमिकता नहीं बनता तो..
उन्होंने कहा कि अगर ईरान राष्ट्रपति ट्रंप की प्राथमिकता नहीं बनता तो चीन और रूस उनकी प्राथमिकता होते। जरीफ ने कहा, पश्चिम के साथ शत्रुता के कारण, हमें रूस और चीन की हमेशा से जरूरत रही है, उन्हें किसी के साथ प्रतियोगिता करने की जरूरत नहीं है और वे हमारे माध्यम से अधिकतम लाभ भी उठा सकते हैं। चीन और रूस दोनों ही परमाणु सौद में लौटने के मुखर समर्थक रहे हैं।


सुलेमानी-रूस के संबंधों की आलोचना
इस रिकॉर्डिंग में जरीफ ने रेवोल्यूशनरी गार्ड के जनरल रहे कासिम सुलेमानी के रूस के साथ अलग से रहे संबंधों की भी आलोचना की है। बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में 2020 में सुलेमानी की मौत हो गई थी। उस वक्त हुए इस हमले के बाद ईरान और अमेरिकी में युद्ध की स्थिति पैदा हो गई थी। अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने ट्विटर पर लीक हुई रिकॉर्डिंग को तीव्र हमला बताया जिसका ईरान और पश्चिम एशिया पर व्यापक असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed