फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran denies US allegations of attack on Saudi oil plants

सऊदी अरामको पर ड्रोन हमले के अमेरिका के आरोपों को ईरान ने बताया निराधार

Sun, 15 Sep 2019 03:39 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 15 Sep 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
Iran denies US allegations of attack on Saudi oil plants
प्रतीकात्मक तस्वीर

ईरान ने सऊदी अरब के तेल संयंत्रों पर ड्रोन हमले के पीछे उसे जिम्मेदार ठहराने वाले अमेरिकी आरोपों को रविवार को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया। साथ ही कहा कि अमेरिका इस्लामी गणराज्य के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कोई बहाना ढूंढ रहा था। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मूसावी के हवाले से एक बयान में कहा गया, 'ऐसे निराधार और बिना सोचे-समझे लगाए गए आरोप एवं टिप्पणियां निरर्थक और समझ से परे हैं।' मूसावी ने कहा कि पूर्वी प्रांत के अब्कैक और खुरैस पर हुए हमलों को लेकर लगाए जा रहे आरोप, ईरान के खिलाफ कार्रवाई को उचित ठहराने के लिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'ऐसी टिप्पणियां... किसी देश की छवि खराब करने के लिए खुफिया संगठनों का कुचक्र रचने और भविष्य के कदमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए की गईं ज्यादा लगती हैं।' मूसावी ने कहा, ‘अमेरिकियों की नीति अधिकतम दबाव बनाने की है और विफलताओं के कारण वे अधिक से अधिक झूठ बोलने लगे हैं।‘
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने शनिवार को हुए हमलों के बाद ईरान की निंदा की। इन हमलों में सऊदी अरब के करीब आधे तेल ठिकानों को निशाना बनाया गया। यमन के ईरान समर्थित शिया हूती विद्रोहियों ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली लेकिन पोम्पिओ ने कहा, 'इस बात के कोई साक्ष्य नहीं हैं कि ये हमले यमन से हुए।' 


धुर विरोधी ईरान और अमेरिका में पिछले साल मई से तनाव बढ़ा हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2015 में हुए एक सौदे से अमेरिका को बाहर कर लिया था। इस सौदे के तहत ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाने के बदले में उस पर लगे प्रतिबंधों में कुछ ढील देने का वादा किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed