{"_id":"5d3e456f8ebc3e6cbd38ec29","slug":"iran-condemn-over-hanging-of-two-shi-ahs-in-bahrain-said-government-aiming-at-disagreeing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहरीन में दो शियाओं को फांसी, ईरान ने की निंदा, कहा- असहमति करने वालों को निशाना बना रही सरकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बहरीन में दो शियाओं को फांसी, ईरान ने की निंदा, कहा- असहमति करने वालों को निशाना बना रही सरकार
Mon, 29 Jul 2019 06:31 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 29 Jul 2019 06:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान ने खाड़ी देश बहरीन में शिया समुदाय के दो लोगों को फांसी दिए जाने की कड़ी निंदा की है। ईरान ने आरोप लगाया कि बहरीन में असहमति रखने वालों को सरकार निशाना बना रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को फायरिंग स्क्वॉड की टीम ने आतंकवाद के मामले में दोषी ठहराए 25 साल के अली अल-अरब और 24 वर्षीय अहमद अल-मलाली को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
अली और मलाली को फरवरी, 2017 में गिरफ्तार किया गया था। एक साल बाद 2018 में इन्हें मौत की सजा सुनाई गई। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मौसवी ने दोनों युवाओं की सजा पर बहरीन सरकार की कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि बहरीन में लगातार राजनीतिक विरोधियों खासकर शियाओं का दमन किया जा रहा है। बिना निष्पक्ष सुनवाई विरोधियों को सजा दी जा रही है। बहरीन को ऐसी सजा पर रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन
बता दें कि राजनीतिक सुधार की मांग को लेकर बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोगों ने 2011 में प्रदर्शन किया था। इस दौरान काफी हिंसा हुई थी। तब से अब तक सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बाद से बहरीन में हिंसा और तनाव का दौर चल रहा है। बहरीन का आरोप है कि ईरान समर्थित शिया संगठन देश को अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन