{"_id":"5c1e0a75bdec2256b37e6a18","slug":"iran-businessman-hang-for-allegedly-doing-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान में धोखाधड़ी और जालसाजी के दोषी कारोबारी को फांसी पर लटकाया गया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान में धोखाधड़ी और जालसाजी के दोषी कारोबारी को फांसी पर लटकाया गया
Mon, 24 Dec 2018 01:12 PM IST
Shani Mishra
एएफपी, तेहरान
एएफपी, तेहरान
Published by: Shani Mishra
Updated Mon, 24 Dec 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
फांसी का फंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान में बिटुमन के सुल्तान के नाम से मशहूर कारोबारी हामिदरेजा बाघेरी दरमनी को तेल उत्पाद की बड़े पैमाने पर तस्करी के मामले में शनिवार को फांसी पर लटकाया गया। न्यायपालिका की समाचार एजेंसी मिजान ऑनलाइन ने यह खबर दी।
हामिद देश में गर्मियों में शुरू हुए भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत मौत की सजा पाने वाला तीसरा कारोबारी है। मिजान के मुताबिक उसे करीब 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी, जालसाजी और रिश्वतखोरी के आरोप में दोषी ठहराया गया।
दरमनी को बैंकों से सरकारी बैंकों से कर्ज लेने के लिए रियल एस्टेट कारोबार के फर्जी दस्तावेज बनवाने के आरोप में 2014 में पहली बार गिरफ्तार किया गया था।
मिजान ने कहा कि दरमनी ने इसके बाद तीन लाख टन से अधिक बिटुमन (एक तेल आधारित पदार्थ जो डामर और अन्य उत्पादों में इस्तेमाल किया जाता है और ईरान के सबसे लाभदायक व्यवसायों में से एक है) की खरीद के लिये फर्जी कंपनियों का इस्तेमाल किया। इसके अलावा दरमनी पर बड़े कारोबारी बाबक मुर्तजा ज़नजानी से संबंध रखने का भी आरोप था। बाबक को 2.7 अरब अमेरिकी डॉलर के गबन के मामले में 2016 में दोषी ठहराया जा चुका है और उसे भी फांसी की सजा दी जानी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मई में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ 2015 में हुए परमाणु करार से बाहर निकलने के फैसले और आर्थिक प्रतिबंध लगाने के बाद ईरान की अर्थव्यवस्था मुश्किल दौर से गुजर रही है। इसे खत्म करने के लिये ईरान सरकार हर संभव कोशिश करते हुए अभियान चला रही है।