फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran big jolt to US two Fighter Jets Black Hawk helicopter Hit By IRGC one pilot Missing iran israel war

Iran War: 24 घंटों में ईरान ने US को दिया बड़ा झटका, दो लड़ाकू विमान-हेलीकॉप्टर बने निशाना; एक पायलट लापता

Sat, 04 Apr 2026 10:03 AM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 04 Apr 2026 10:03 AM IST
सार

पश्चिम एशिया में छिड़ा संघर्ष हर बदलते दिन के साथ तेज होता जा रहा है। तनाव कम करने की कोशिशें भी अभी तक असफल ही रही हैं। वहीं, अमेरिकी लड़ाकू विमान को मार गिराने और एक पायलट के लापता होने के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है। अगर लापता पायलट ईरान के हाथ लग जाता है तो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की चिंताएं बढ़ जाएंगी।

विज्ञापन
Iran big jolt to US two Fighter Jets Black Hawk helicopter Hit By IRGC one pilot Missing iran israel war
पश्चिम एशिया संघर्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ईरान के साथ करीब पांच सप्ताह से चल रहे संघर्ष के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। एक ही दिन में ईरान द्वारा दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों के गिराए जाने की घटना ने पश्चिम एशिया में संकट को और गहरा दिया है। 
विज्ञापन


इन घटनाओं के बाद एक लापता अमेरिकी पायलट की खोज तेज कर दी गई है, जो दुश्मन क्षेत्र में छिपा हुआ बताया जा रहा है। यह घटनाक्रम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों के उलट है कि यूएस का ईरान के आसमान पर कब्जा हो गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: ट्रंप ने अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े रक्षा बजट का प्रस्ताव रखा, शिक्षा-विदेशी मदद में कटौती की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान की धरती पर F-15E विमान गिराया गया
ईरानी सेना ने एक अमेरिकी F-15E लड़ाकू जेट को गोलाबारी में मार गिराया। दो पायलट वाले इस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि दोनों देशों के अधिकारियों ने की है। घटना के बाद एक पायलट को बचा लिया गया है, जबकि दूसरा अभी भी लापता है। दूसरे पायलट की तलाश की जा रही है। 

कुवैत के ऊपर A-10 विमान दुर्घटनाग्रस्त
इसी दिन एक अलग घटना में एक अमेरिकी A-10 वारथोग अटैक एयरक्राफ्ट कुवैत के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, विमान के पायलट ने सुरक्षित रूप से इजेक्ट कर लिया और उसे बाद में बचा लिया गया। एक के बाद एक हुई इन दो घटनाओं ने संघर्ष की शुरुआत के बाद अमेरिकी वायु सेना को लगे सबसे बड़े झटकों में से एक को बना दिया है।

बचाव मिशन पर भी हमला
F-15E लड़ाकू विमान के लापता पायलट का पता लगाने के प्रयास बेहद खतरनाक साबित हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खोज और बचाव मिशन के लिए ईरानी क्षेत्र में घुसे दो अमेरिकी ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टरों पर भी गोलाबारी हुई। हालांकि वे ईरानी हवाई क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। इस मिशन में एक पायलट को रेस्क्यू कर लिया गया था। आशंका जताई गई है कि ये दो हेलीकॉप्टर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। 


लापता पायलट पर ईरान ने रखा इनाम
ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने देश के दक्षिण-पश्चिम इलाके में लापता अमेरिकी पायलट की तलाश के लिए एक अभियान शुरू किया है। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि पायलट की सूचना देने या उसे पकड़ने वाले शख्स को इनाम दिया जाएगा। वहीं, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने अमेरिका पर तंज कसते हुए कहा कि युद्ध अब शासन परिवर्तन से हटकर अमेरिकी पायलटों की तलाश में बदल गया है।

ये भी पढ़ें: ईरान की धमकी: बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य को निशाना बनाने का संकेत, होर्मुज से आगे बढ़ सकती है समुद्री नाकाबंदी

क्या बोले राष्ट्रपति ट्रंप?
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में पूछा गया कि क्या हालिया घटनाएं बातचीत को प्रभावित करेंगी? इस पर उन्होंने कहा, "नहीं, बिल्कुल नहीं। यह युद्ध है।" गौरतलब है कि पेंटागन और यूएस सेंट्रल कमांड ने मार गिराए गए विमानों पर विस्तृत सार्वजनिक बयान जारी नहीं किए हैं। हालांकि, यह घटनाक्रम ट्रंप के उन पहले के दावों को जटिल बनाता है कि अमेरिकी सेना का ईरानी हवाई क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण था।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed