फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran began first human trial of its coronavirus Vaccine

Covid-19: ईरान ने शुरू किया स्वदेश में विकसित वैक्सीन का पहला मानव परीक्षण

Tue, 29 Dec 2020 06:19 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 29 Dec 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
Iran began first human trial of its coronavirus Vaccine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विज्ञापन

ईरान में घरेलू तौर पर विकसित कोरोना वायरस के टीके (वैक्सीन) की सुरक्षा और असर का पहला अध्ययन मंगलवार को शुरू हो गया। संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित इस देश में दर्जनों लोगों को इसे लगाया जाना है। ईरान में सरकारी स्वामित्व वाले फार्मास्युटिकल संघ में शामिल शिफा फार्मेड ने टीके का विकास किया है। ईरान पश्चिम एशिया में कोविड-19 से सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

यह पहला टीका है जो मानव परीक्षण के स्तर पर पहुंचा है। राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि ईरान एक और टीके के उत्पादन के लिए किसी दूसरे देश के साथ साझेदारी कर रहा है जिसका फरवरी में मनुष्यों पर परीक्षण किया जा सकता है। उन्होंने इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा। ईरान में अब तक 12 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और करीब 55,000 लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन



पहले चरण के क्लिनिकल परीक्षण में कुल 56 प्रतिभागियों को दो सप्ताह के अंदर ईरान निर्मित टीके की दो खुराक दी जाएंगी। यह जानकारी परीक्षण से जुड़े हामिद हुसैनी ने दी। उन्होंने बताया कि दूसरी खुराक दिए जाने के करीब एक महीने बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के नए प्रकार का पता चला

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के नए प्रकार के पहले मामले की मंगलवार को पुष्टि की। ब्रिटेन से लौटे तीन यात्रियों के नमूनों की जांच में तेजी से फैलने वाले इस वायरस स्ट्रेन के होने का पता चला। सिंध के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि जीनोटाइपिंग के लिए 12 लोगों के नमूने लिये गये थे जिनमें से छह में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

उसने एक ट्वीट में कहा, ‘ब्रिटेन से लौटे तीन लोगों के नमूने जीनोटाइपिंग के पहले चरण में ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन से 95 प्रतिशत मेल खाते हैं।’ विभाग ने कहा कि प्रांतीय सरकार संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगा रही है और ऐसे लोगों को पृथकवास में भेजा जा रहा है। पाकिस्तान ने चार जनवरी तक ब्रिटेन से उड़ानों के परिचालन पर पाबंदी लगा रखी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed