फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   intwo indians injured dubai missile debris interception uae

दुबई पर ईरान का हमला: रिहायशी मकानों पर गिरे मिसाइल के टुकड़े, दो भारतीय समेत चार लोग जख्मी

Tue, 31 Mar 2026 10:09 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 31 Mar 2026 10:09 PM IST
सार

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच दुबई के रिहायशी इलाके में मिसाइल का मलबा गिरने से दो भारतीयों समेत चार लोग घायल हो गए हैं। यूएई के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, देश के एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान की तरफ से दागी गईं कई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। ईरान के साथ जारी संघर्ष में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है।
 

विज्ञापन
intwo indians injured dubai missile debris interception uae
ईरान ने दुबई पर किया हमला - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी बारूदी टकराव की आंच अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सबसे आधुनिक शहर दुबई तक पहुंच गई है। मंगलवार को दक्षिणी दुबई के एक रिहायशी इलाके में ईरान ने मिसाइल से हमला किया। हालांकि, यूएई की वायु रक्षा प्रणाली ने दुश्मन की मिसाइल को हवा में ही मार गिराया, लेकिन उसका मलबा नीचे आबादी वाले इलाके पर गिर गया। इस हादसे में दो भारतीय नागरिकों समेत कुल चार लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


भारतीय समेत बांग्लादेशी-श्रीलंकाई नागरिक घायल
दुबई सरकार ने इसकी पुष्टि की है। अधिकारियों के मुताबिक, देश के सुरक्षाबलों ने बेहद मुस्तैदी दिखाते हुए एक बड़े हवाई हमले को नाकाम कर दिया। मिसाइल को सफलतापूर्वक बीच में ही रोककर नष्ट कर दिया गया था। हालांकि, इस सफल ऑपरेशन के बाद मिसाइल का भारी-भरकम मलबा दक्षिणी दुबई के रिहायशी घरों पर आ गिरा। इस घटना में कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। घायलों में दो भारतीय, एक बांग्लादेशी और एक श्रीलंकाई नागरिक शामिल है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ईरान की खुली चेतावनी: कल से अमेरिकी कंपनियों पर करेंगे हमले; माइक्रोसॉफ्ट, एपल और टेस्ला समेत ये भी निशाने पर
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबई को क्यों निशाना बना रहा है ईरान?
28 फरवारी को अमेरिका इस्राइल की ओर से ईरान पर किए गए बड़े हवाई हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और कई शीर्ष सैन्य कमांडरों की मौत हो गई थी। इसके जवाब में ईरान ने पूरे क्षेत्र में अमेरिकी और इस्राइली ठिकानों के साथ-साथ उनके सहयोगी देशों की राजधानियों पर ताबड़तोड़ बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज़ मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू कर दिए हैं।


यूएई के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को अकेले एक दिन में यूएई की सेना ने ईरान की तरफ से दागी गईं 8 बैलिस्टिक मिसाइलों, 4 क्रूज मिसाइलों और 36 खतरनाक ड्रोन्स को हवा में ही मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि जब से ईरान के ये हमले शुरू हुए हैं, तब से लेकर अब तक यूएई का एयर डिफेंस सिस्टम कुल 433 बैलिस्टिक मिसाइलों, 19 क्रूज मिसाइलों और 1,977 आत्मघाती ड्रोन्स को हवा में ही नष्ट कर चुका है।

तेल टैंकर से लदे जहाज पर ड्रोन हमला
दूसरी ओर, मंगलवार को ही दुबई के समुद्री क्षेत्र में एक कुवैती तेल टैंकर पर ड्रोन से हमला किया गया। इसके बाद जहाज पर भीषण आग लग गई। कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के अनुसार, 'अल साल्मी' नाम के इस जहाज पर लगभग 20 लाख बैरल कच्चा तेल लदा हुआ था। ड्रोन के सीधे जहाज के निचले हिस्से से टकराने के कारण यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही दुबई की समुद्री दमकल टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हमले में जहाज पर सवार सभी 24 चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed