फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Interpol rejected Irans arrest warrant against US President Donald Trump

इंटरपोल ने खारिज किया ट्रंप के खिलाफ ईरान का गिरफ्तारी वारंट

Tue, 30 Jun 2020 03:58 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: योगेश साहू Updated Tue, 30 Jun 2020 03:58 AM IST
विज्ञापन
Interpol rejected Irans arrest warrant against US President Donald Trump
Donald trump - फोटो : PTI

अमेरिका से तनातनी के बीच ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। ईरान ने ट्रंप और दर्जनों अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए इंटरपोल से मदद मांगी थी। जिसे बाद में इंटरपोल ने खारिज कर दिया। स्थानीय वकील अली अलकासीमेहर ने कहा कि ईरान का मानना है कि इन्हीं लोगों ने बगदाद में शीर्ष ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी को ड्रोन हमले में मारा था।

विज्ञापन


इंटरपोल ने कहा कि वह ईरान के अनुरोध पर विचार नहीं करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति को हालांकि गिरफ्तारी का कोई खतरा नहीं है, लेकिन इस मामले में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका उस घटना के बाद एकतरफा फैसला लेते हुए तेहरान के साथ परमाणु करार से बाहर आ गया था। 
विज्ञापन


अली ने कहा, ईरान का मानना है कि ट्रंप और 35 अन्य लोग 3 जनवरी की उस घटना में शामिल थे, जिसमें सुलेमानी मारा गया था। वहीं ईरान के लिए अमेरिकी विशेष प्रतिनिधि ब्रायन हुक ने गिरफ्तारी वारंट को खारिज कर दिया। हुक ने इसे प्रचार का स्टंट बताते हुए कहा कि इसे कोई गंभीरता से नहीं लेता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन जनवरी को हुआ था ड्रोन हमला

ईरानी रिवॉल्युशनरी गार्ड के कुद्स फोर्स के मुखिया को अमेरिका ने तीन जनवरी को ड्रोन हमले में मारा था जब वह अपने काफिले के साथ बगदाद में थे। ईरान ने इसका जवाब इराक के अल-असद और इबरिल स्थित दो अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर 22 मिसाइलें दाग कर दिया। उसके बाद दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ने की आशंका गहरी हो गई थी।

खामनेई ने कही थी बदला लेने की बात

जनरल सुलेमानी की मौत के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामनेई ने इसका बदला लेने की बात कही थी। खामनेई ने कहा था कि सुलेमानी की मौत ने अमेरिका और इस्रायल के खिलाफ ईरान के विरोध को दोगुना कर दिया है।

कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा है तेहरान : पोम्पियो

वहीं, अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियों ने कहा है कि ईराम अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों के नहीं आने दे रहा है। साथ ही वह संभावित अघोषिक परमाणु सामग्रियों और गतिविधियों की जांच में भी आईएईए के साथ सहयोग नहीं कर रहा है। पोम्पियो ने कहा कि ऐसे में गंभीर सवाल उठता है कि तेहरान क्या छिपाने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed