फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Interpol elects UAE official Major General Ahmed Nasser Al-Raisi as president

नियुक्ति: इंटरपोल ने यूएई के अधिकारी अल-रईसी को चुना अध्यक्ष, लोगों को हिरासत में रख यातना देने के लग चुके हैं आरोप

Fri, 26 Nov 2021 12:34 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्तांबुल।
एजेंसी, इस्तांबुल। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 26 Nov 2021 12:34 AM IST
सार

 अल-रईसी के खिलाफ कई मानवाधिकार संगठनों ने शिकायतें की हैं। फ्रांस समेत पांच देशों में आपराधिक शिकायतें दर्ज हैं जहां इंटरपोल का मुख्यालय है।

विज्ञापन
Interpol elects UAE official Major General Ahmed Nasser Al-Raisi as president
मेजर जनरल अहमद नसीर अल-रईसी - फोटो : twitter/@INTERPOL_HQ

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसी ‘इंटरपोल’ ने यूएई के विवादास्पद अधिकारी मेजर जनरल अहमद नसीर अल-रईसी को अपना अध्यक्ष चुन लिया। रईसी का चयन तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में इंटरपोल की वार्षिक आमसभा में हुआ। वे यूएई के गृह मंत्रालय में महानिरीक्षक रह चुके हैं। उन पर देश के मानवाधिकार समूह में मनमाने ढंग से लोगों को हिरासत में रखकर यातनाएं देने के आरोप लगते रहे हैं।

विज्ञापन


संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रईसी के विवादित कार्यकाल को देखते हुए मानवाधिकार समूहों ने उनके नाम की घोषणा का विरोध भी किया है। अल-रईसी के खिलाफ फ्रांस समेत पांच देशों में आपराधिक शिकायतें हैं जहां इंटरपोल का मुख्यालय है।
विज्ञापन


इस बीच, अबू धाबी में सरकारी अखबार से बातचीत में रईसी ने कहा कि वह इंटरपोल का आधुनिकीकरण करना चाहते हैं। इससे पहले इंटरपोल के अध्यक्ष के चुनाव पर करीब से नजर रखी जा रही थी क्योंकि संगठन के पहले चीनी अध्यक्ष मेंग होंगवेई 2018 में चीन जाते समय रास्ते से ही लापता हो गए थे।तब उनका कार्यकाल पूरा नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पता चला कि उन्हें हिरासत में लिया गया है और उन पर चीन में रिश्वतत लेने तथा अन्य अपराधों में शामिल होने के आरोप लगाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed