फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   International community extends support to India amid COVID 19 crisis

#LadengeCoronaSe : अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने कोविड-19 से निपटने में भारत की तरफ मदद के लिए बढ़ाए हाथ

Wed, 28 Apr 2021 01:26 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, लंदन/वाशिंगटन
पीटीआई, लंदन/वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 28 Apr 2021 01:26 AM IST
सार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के कार्यालय ने कहा है कि जरूरी सामानों की खेप इस सप्ताह पहुंच जाएगी। इसके तहत आठ ऑक्सीजन जेनरेटर भी होंगे। प्रत्येक जेनरेटर से एक अस्पताल में 250 बेड के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी।

विज्ञापन
International community extends support to India amid COVID 19 crisis
कोरोना वायरस... - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना वायरस की दूसरी तेज लहर का सामना कर रहे भारत में दुनिया के कई देशों से आवश्यक चिकित्सकीय सामानों की खेप की आपूर्ति शुरू हो गई है।

विज्ञापन


भारत कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है और पिछले कुछ दिनों से रोज संक्रमण के तीन लाख से ज्यादा मामले आ रहे हैं तथा कई शहरों में चिकित्सकीय ऑक्सीजन और बेड की किल्लत पैदा हो गई है।
विज्ञापन


ब्रिटेन से 100 वेंटिलेटर और 95 ऑक्सीजन संकेद्रक की खेप मंगलवार सुबह नई दिल्ली पहुंच गई। ब्रिटेन सरकार के सूत्रों ने बताया कि इस सप्ताह 495 ऑक्सीजन संकेद्रक, 120 ‘नॉन इनवेसिव वेंटिलेटर’ और 20 ‘मैनुअल वेंटिलेटर’ समेत जरूरी सामानों की आपूर्ति होगी। ऑस्ट्रेलिया भी 500 वेंटिलेटर, 10 लाख सर्जिकल मास्क, पांच लाख सुरक्षात्मक मास्क, चश्मे और फेस शील्ड की आपूर्ति करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के कार्यालय ने कहा है कि जरूरी सामानों की खेप इस सप्ताह पहुंच जाएगी। इसके तहत आठ ऑक्सीजन जेनरेटर भी होंगे। प्रत्येक जेनरेटर से एक अस्पताल में 250 बेड के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी।

अमेरिका में जो बाइडन प्रशासन कोविड-19 महामारी से निपटने में भारत की मदद के लिए नौकरशाही की सभी बाधाओं को खत्म करते हुए ‘मिशन मोड’ में काम कर रहा है।

अमेरिकी सरकार के अंतर्गत रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और मानव संसाधन विभाग, विदेश विभाग, यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) और अमेरिकी व्यापार के प्रतिनिधि भारत की जरूरतों को चिह्नित करने के साथ नौकरशाही की सभी बाधाओं को दूर कर जल्द से जल्द सभी चिकित्सकीय सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटे हैं।

भूटान भी भारत को जीवन रक्षक तरल ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष ने कहा है कि दुनिया के लिए यह मदद करने और भारत का समर्थन करने का समय है, जिसने कई देशों को कोविड-19 रोधी टीके की आपूर्ति की थी।


संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75 वें सत्र के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर ने मंगलवार को ट्वीट किया कि भारत में कोविड-19 की स्थिति से मैं चिंतित हूं। भारत ने संक्रमण से जूझ रहे कई देशों को टीके की आपूर्ति सुनिश्चित की थी। यह समय है कि दुनिया भारत की मदद करे।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने बोजकिर के ट्वीट के जवाब में कहा कि इस कठिन समय में दिखाई गई एकजुटता के लिए भारत आपकी सराहना करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed