फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   international coastal cleanup day: 10 lac people of 120 countries including India has cleaned coast

'कोस्टल क्लीनअप डे' पर भारत समेत दुनिया के 120 देशों के 10 लाख लोगों ने साफ किया 11,500 टन कचरा

Sun, 22 Sep 2019 11:29 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 22 Sep 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
international coastal cleanup day: 10 lac people of 120 countries including India has cleaned coast
Coastal Clean Day - फोटो : Twitter@sudarshanpatnaik

अंतरराष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस (इंटरनेशनल कोस्टल क्लीनअप डे) पर भारत सहित दुनिया के 120 देशों ने समुद्र के तटीय इलाकों की सफाई की। लोगों ने नदी, तालाब और झीलों के तटीय इलाके की भी सफाई की। महाराष्ट्र के मुंबई, ओडिशा के पुरी समेत देश के अन्य समुद्री तटों पर व्यापक पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


अमेरिका की ओशियन कंजरवैंसी और अन्य एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार करीब 10 लाख लोगों ने समुद्र, नदी और झील के तटों की सफाई की। 11500 टन कचरा साफ किया। ओशियन कंजरवैंसी ने ही 34 साल पहले टेक्सास से यह अभियान शुरू किया था। 
विज्ञापन


करीब छह लाख स्वयंसेवी इस संस्था से स्थाई तौर पर जुड़े हुए हैं, जबकि कुल 1.30 करोड़ लोग इससे अन्य तौर पर जुड़े हैं। संस्था का दावा है कि बीते पांच साल से हर साल पांच लाख नए लोग इनके अभियान से जुड़ते रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, धरती पर हर साल 300 करोड़ टन प्लास्टिक कचरा जमा होता है, जो  कुल प्लास्टिक पैकेजिंग का आधा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई, पुरी और चेन्नई में उत्साह के साथ जुटे लोग

मुंबई, चेन्नई और पुरी के समुद्री तटों पर लोगों ने सफाई की। मुंबई और चेन्नई में 5-5 हजार जबकि पुरी में सात हजार लोग पहुंचे। मुंबई के वर्सोवा समुद्र तट पर लोगों ने जोश के साथ इस अभियान में हिस्सा लिया। यहां जवानों और एनसीसी कैडेटों ने तटीय इलाके की सफाई की। ओडिशा के पुरी में भी लोग उत्साह के साथ जुटे और सफाई की। सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपने आर्ट के जरिए लोगों से इसमें भाग लेने की अपील की थी। 



वहीं, अन्य देशों में भी इस अभियान का असर खूब दिखा। संस्था का दावा है कि पिछले पांच सालों से हर साल पांच लाख लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं। फिलीपींस की राजधानी मनीला में करीब 16 हजार लोगों ने बसेको समुद्र तट की सफाई की। 20 साल करीब 30 नए देश इस अभियान से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed