फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Interim govt chief Yunus accuses Sheikh Hasina of destroying every institution of Bangladesh

Bangladesh: अंतरिम सरकार के प्रमुख यूनुस का शेख हसीना पर हमला, बोले- उन्होंने हर सरकारी संस्था को नष्ट कर दिया

Sun, 18 Aug 2024 07:42 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: बशु जैन Updated Sun, 18 Aug 2024 07:42 PM IST
सार

मोहम्मद यूनुस बोले कि शेख हसीना की तानाशाही ने देश की हर संस्था को नष्ट कर दिया। न्यायपालिका टूट गई। लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाया गया। अंतरिम सरकार के प्रमुख ने चुनाव आयोग, न्यायपालिका, नागरिक प्रशासन, सुरक्षा बलों और मीडिया में आवश्यक सुधारों पर जोर दिया।

विज्ञापन
Interim govt chief Yunus accuses Sheikh Hasina of destroying every institution of Bangladesh
मुहम्मद यूनुस और शेख हसीना - फोटो : एएनआई

विस्तार

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शेख हसीना ने सत्ता में रहने के लिए देश की हर संस्था को नष्ट कर दिया। यूनुस बोले कि अंतरिम सरकार देश में महत्वपूर्ण सुधार करके जनादेश को पूरा करेगी। साथ ही जल्द स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव कराएगी। 

विज्ञापन


अंतरिम सरकार की स्थापना के बाद पहली बार मोहम्मद यूनुस बोले कि शेख हसीना की तानाशाही ने देश की हर संस्था को नष्ट कर दिया। न्यायपालिका टूट गई। लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाया गया। उन्होंने चुनाव आयोग, न्यायपालिका, नागरिक प्रशासन, सुरक्षा बलों और मीडिया में आवश्यक सुधारों पर जोर दिया।
विज्ञापन


मुख्य सलाहकार ने कहा कि हर साल चुनावों में खुलेआम धांधली हुई। युवाओं की कई पीढ़ियां तो मताधिकार का प्रयोग किए बिना ही बड़ी हो गईं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक संरक्षण और सत्ता का दुरुपयोग करके बैंकों और राज्य के खजाने को लूट लिया गया। अब अंतरिम सरकार महत्वपूर्ण विकास करेगी। मोहम्मद यूनुस बोले कि वह राष्ट्रीय सुलह को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करेंगे। व्यापक आर्थिक स्थिरता और निरंतर विकास को बहाल करने के लिए मजबूत और दूरगामी आर्थिक सुधार करेंगे। इसमें भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन से निपटने को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रण में लाना होगी। लोगों और सशस्त्र बलों के अटूट समर्थन से हम थोड़े समय में ही सामान्य स्थिति के करीब होंगे। अंतरिम सरकार सभी धार्मिक और जातीय समूहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में हिंसा में हुई हत्याओं के लिए न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। वह अंतरराष्ट्रीय कानूनी दायित्वों को बनाए रखेंगे। हमारी सरकार आपसी सम्मान, समझ और साझा हितों की भावना से सभी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाएगी।

उन्होंने व्यापार और निवेश भागीदारों से आर्थिक समृद्धि के लिए बांग्लादेश में अपना विश्वास बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश एक नई शुरुआत कर रहा है। हमें  निवेशकों की सहायता की आवश्यकता है। हम गरीबी मुक्त और समृद्ध नया बांग्लादेश बनाने के लिए अवसर पैदा करेंगे। मोहम्मद यूनुस ने कहा कि मुझे भरोसा है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय में हमारे सभी मित्र और साझेदार हमारी सरकार और लोगों के साथ खड़े होंगे। उन्होंने बांग्लादेश के पुनर्निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन मांगा।


रोहिंग्या का करेंगे समर्थन
रोहिंग्या मुद्दे पर मोहम्मद यूनुस ने कहा कि अंतरिम सरकार बांग्लादेश में शरण लिए लाखों रोहिंग्या लोगों का समर्थन करेगी। हमें पूर्ण अधिकारों के साथ रोहिंग्या की मातृभूमि म्यांमार में वापसी के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सहयोग की जरूरत है। अंतरिम सरकार संयुक्त राष्ट्र में बांग्लादेश के योगदान को बनाए रखने और बढ़ाने के लिए तत्पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed