फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Influential Indian-American writer Rajeev Malhotra said Modi's re-election will give stability to India

US: 'मोदी के फिर चुने जाने से मिलेगी भारत को स्थिरता', भारतीय-अमेरिकी लेखक ने की प्रधानमंत्री की तारीफ

Fri, 31 May 2024 07:09 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, वॉशिंगटन।
एजेंसी, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 31 May 2024 07:09 AM IST
सार

US: लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के मतदान से पहले भारतीय मूल के प्रभावशाली अमेरिकी लेखक राजीव मल्होत्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि उनके फिर से चुने जाने से भारत को स्थिरता मिलेगी। 

विज्ञापन
Influential Indian-American writer Rajeev Malhotra said Modi's re-election will give stability to India
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारतीय मूल के प्रभावशाली अमेरिकी लेखक राजीव मल्होत्रा ने कहा कि पीएम नरे॒द्र मोदी ने अपने 10 साल के शासन में विकास पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने तीसरी बार उनके निर्वाचन से भारत को आगामी 5 वर्ष तक स्थिरता मिलने व उन्हें देश में प्रमुख चुनौतियों से निपटने का मौका मिलने की संभावना जताई।

विज्ञापन


प्रिंसटन निवासी मल्होत्रा ने कहा, भारत अब सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला कर सकता है। तमाम दावों, तर्कों और आलोचनाओं के बावजूद हकीकत यही है कि उन्होंने विकास किया है। ‘स्नेक इन द गंगा : ब्रेकिंग इंडिया 2.0’ जैसी किताब लिखने वाले मल्होत्रा ने पिछले कुछ दशक में भारतीय संस्कृति और समाज के संबंध में पश्चिमी अकादमिक अध्ययन के विरोध में कई किताबें लिखी हैं। उन्होंने कहा, आप आंकड़ों के आधार पर देख सकते हैं कि गरीबों से लेकर अल्पसंख्यकों तक समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है। आप संख्यात्मक रूप से देख सकते हैं कि अब उनके पास सड़कें, साफ पानी, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, भोजन और शिक्षा है।
विज्ञापन


मोदी आम आदमी की नब्ज पहचानते हैं: अग्रवाल
अमेरिका में आईआईटी के पूर्व छात्रों की एक गैर-लाभकारी संस्था के प्रमुख रत्न अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी आम आदमी की नब्ज पहचानते हैं। उन्होंने बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए ऐसे मौलिक बदलाव किए हैं, जिससे देश एक विकसित अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है। ‘व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन’ के अध्यक्ष रत्न अग्रवाल ने कहा, आपके पास ऐसे ढेर सारे राजनेता हो सकते हैं, जो कहते कुछ हैं लेकिन उसका मतलब कुछ और होता है। लेकिन यहां आपके पास एक ऐसा व्यक्ति है, जो उदाहरण पेश करते हुए सरकार का नेतृत्व कर रहा है और उसका नेतृत्व, उसकी कार्य नीति, उसके द्वारा दिया गया हर एक काम हर मंत्री, हर मंत्रालय के लिए अनुकरणीय है और सभी उसका पूरे दिलो-जान से अनुसरण कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जयशंकर की हाजिर जवाबी पसंद
अमेरिका में ‘इनफिनिटी फाउंडेशन’ के प्रमुख राजीव मल्होत्रा ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के हालिया बयान से भी सहमति जताई कि बाहरी ताकतों ने भारतीय चुनाव के परिणामों को प्रभावित करने की कोशिश की है। मल्होत्रा ने कहा, मुझे जयशंकर की योग्यता, उनकी निर्भीकता और उनकी हाजिर जवाबी पसंद है। यह सब अच्छा है। लेकिन वह पूर्वानुमान लगाने में कमजोर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed