फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Inflation in Pakistan One dozen of eggs Rs 400 in Lahore onion for 250 one kg chicken price 615

पाकिस्तान में कमर तोड़ महंगाई: लाहौर में 400 रुपये दर्जन मिल रहे अंडे, प्याज 250 पार, एक किग्रा चिकन 615 में

Mon, 15 Jan 2024 04:37 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 15 Jan 2024 04:37 AM IST
सार

रिपोर्ट में विश्व बैंक की एक रिपोर्ट का हवाला दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान का आर्थिक विकास अमीर वर्ग तक ही सीमित है। इसके चलते पाकिस्तान आर्थिक संकट के मद्देनजर अपने साथी देशों से बहुत पिछड़ गया है।

विज्ञापन
Inflation in Pakistan One dozen of eggs Rs 400 in Lahore onion for 250 one kg chicken price 615
Pakistan Market (File Photo) - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान में रोजमर्रा की चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं। लाहौर में 400 पाकिस्तानी रुपये (पीकेआर) प्रति दर्जन अंडे मिल रहे, जबकि प्याज 250 रुपये किलो। एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि प्रशासन सरकारी दर को लागू करने में विफल रहा है।

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार सरकार की ओर से निर्धारित दर 175 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले प्याज 230 से 250 पीकेआर प्रति किलो के बीच बेचा जा रहा है। चिकन भी 615 रुपये प्रति किलोे बिक रहा। वित्तीय वर्ष 2023-24 में पिछले साल नवंबर के अंत तक कुल कर्ज बढ़कर 63,399 लाख करोड़ पीकेआर हो गया है। इसमें घरेलू कर्ज में 40.956 लाख करोड़ और अंतरराष्ट्रीय कर्ज में 22.434 लाख करोड़ पीकेआर शामिल है। पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट और कार्यवाहक सरकार के कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान का कुल कर्ज 12.430 लाख करोड़ पीकेआर था।

विज्ञापन

पाकिस्तान का आर्थिक विकास अमीरों तक ही
रिपोर्ट में विश्व बैंक की एक रिपोर्ट का हवाला दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान का आर्थिक विकास अमीर वर्ग तक ही सीमित है। इसके चलते पाकिस्तान आर्थिक संकट के मद्देनजर अपने साथी देशों से बहुत पिछड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमाखोरी और मुनाफाखोरी बढ़ रही
पिछले महीने वित्त, राजस्व और आर्थिक मामलों के कार्यवाहक संघीय मंत्री शमशाद अख्तर की अध्यक्षता में आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय मूल्य निगरानी समिति (एनपीएमसी) को मूल्य स्थिरता सुनिश्चित करने और जमाखोरी और मुनाफाखोरी को रोकने के उपायों के लिए प्रांतीय सरकारों के साथ नियमित समन्वय जारी रखने का निर्देश दिया था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

पाक का आर्थिक मॉडल अप्रभावी
पाकिस्तान के लिए विश्व बैंक के कंट्री निदेशक नेजी बेन्हासिन ने कहा कि पाकिस्तान का आर्थिक मॉडल अप्रभावी हो गया है और गरीबी फिर से बढ़ने लगी है। बेन्हासिन ने कहा कि पाकिस्तान में आर्थिक विकास टिकाऊ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed