फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Inflation: Household debt debt in America has increased to $ 16 trillion

Inflation: महंगाई के कारण कर्ज में डूबते चले जा रहे हैं अमेरिकी, क्रेडिट कार्ड बकाये में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Thu, 04 Aug 2022 05:04 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 04 Aug 2022 05:04 PM IST
सार

Inflation: बीती तिमाही में क्रेडिट कार्ड पर बकाये में 46 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई। यह पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 13 फीसदी ज्यादा है। विशेषज्ञों के मुताबिक बीते 20 साल में तीन महीनों के भीतर क्रेडिट कार्ड बकाये में इतनी ज्यादा बढ़ोतरी कभी नहीं हुई थी...

विज्ञापन
Inflation: Household debt debt in America has increased to $ 16 trillion
Inflation: फेडरल रिजर्व बैंक - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

अमेरिका में आम घरों पर मौजूद कर्ज बढ़ कर 16 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। इसके पहले कभी यह कर्ज इस सीमा तक नहीं पहुंचा था। अमेरिका में हाउस होल्ड डेट यानी घरेलू कर्ज से संबंधित इस वर्ष की दूसरी तिमाही के आंकड़े मंगलवार को जारी हुए। इसके मुताबिक बढ़ती महंगाई के कारण हाउजिंग (आवासीय) और ऑटो (वाहन) लोन में बीती तिमाही में भारी बढ़ोतरी हुई।

विज्ञापन


अमेरिका के सेंट्रल बैंक- फेडरल रिजर्व के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल से जून तक घरेलू कर्ज बढ़ कर 16.15 ट्रिलियन डॉलर हो गया। सिर्फ इस तिमाही में इस रकम में 312 बिलियन डॉलर यानी दो फीसदी का इजाफा हुआ। हालांकि कई मकसदों से लिए गए कर्ज में वृद्धि हुई है, लेकिन सबसे ज्यादा आवासीय और वाहन ऋण में बढ़ोतरी देखने को मिली है। न्यूयॉर्क स्थित फेडरल रिजर्व ने ने कहा- ‘आज अमेरिका के लोग अधिक कर्ज ले रहे हैं।

विज्ञापन

कर्ज बढ़ने के पीछे सबसे बड़ी वजह महंगाई है’

अमेरिकावासियों के आवासीय कर्ज में दूसरी तिमाही में 1.9 फीसदी यानी कुल 207 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ। अब कुल आवासीय कर्ज 11.4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। अगर पिछले साल की दूसरी तिमाही से तुलना की जाए, तो इस वर्ष इस अवधि में आवासीय कर्ज में 9.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसका एक प्रमुख कारण कोरोना महामारी के बाद से मकानों की कीमत में आया भारी उछाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बीती तिमाही में क्रेडिट कार्ड पर बकाये में 46 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई। यह पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 13 फीसदी ज्यादा है। विशेषज्ञों के मुताबिक बीते 20 साल में तीन महीनों के भीतर क्रेडिट कार्ड बकाये में इतनी ज्यादा बढ़ोतरी कभी नहीं हुई थी। गैर-क्रैडिट कार्ड बकाये में भी 2016 के बाद की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अप्रैल से जून तक छात्र ऋण में ज्यादा फर्क नहीं पड़ा।

अमेरिका के लेबर ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक कमरतोड़ महंगाई के कारण लोगों पर कर्ज का बोझ बढ़ा है। दूसरी तिमाही में औसत मुद्रास्फीति दर 8.6 फीसदी रही। जून में तो यह बढ़ कर 9.1 फीसदी हो गई। बीते 40 साल में अमेरिका में ऐसी महंगाई कभी नहीं देखी गई थी। इस महंगाई के कारण औसत व्यक्ति को आवास पर अधिक खर्च करना पड़ रहा है। आवास मुद्रास्फीति जून में 5.5 प्रतिशत रही, जबकि नए वाहनों की कीमत में 11.4 प्रतिशत वृद्धि हुई। पुराने वाहनों की कीमत में 7.1 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई।


महंगाई पर काबू पाने के लिए फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर बढ़ाने का रास्ता अपनाया है। इस वर्ष वह इस दर में 2.25 फीसदी की वृद्धि कर चुका है। विश्लेषकों के मुताबिक इसका असर लोगों पर ऋण का बोझ बढ़ने के रूप में सामने आया है। जिन लोगों ने कर्ज ले रखे हैं, उन्हें अब ब्याज के रूप में अधिक रकम चुकानी पड़ रही है। इससे आम इनसान की जिंदगी और मुहाल हुई है। इस बीच कर्ज ना चुका पाने के मामले भी बढ़े हैं। जून में ये दर 2.7 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed