Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Inflation hits China and reached the highest level in eight years

चीन पर पड़ी महंगाई की मार, आठ साल में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंची

Sun, 10 Nov 2019 06:38 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 10 Nov 2019 06:38 AM IST
सार

  • 3.8 फीसदी रहा अक्तूबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जो 2012 के बाद सर्वाधिक
  • चीन सरकार इस कोशिश में लगी है कि देश में महंगाई के चलते असंतोष न फैले
  • सितंबर में महंगाई दर तीन फीसदी थी जो अक्तूबर में 3.8 फीसदी पर पहुंच गई
  • पोर्क की कीमतों में अचानक आए उछाल की वजह से आई महंगाई दर में तेजी

विज्ञापन
Inflation hits China and reached the highest level in eight years

विस्तार

चीन में महंगाई की दर पिछले आठ साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। यहां का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) अक्तूबर में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ा है। खुदरा महंगाई दर को मापने के प्रमुख स्रोत के रूप में सीपीआई पिछले माह 3.8 रहा। इससे पता चलता है कि चीन में सब कुछ बहुत सामान्य नहीं है। चीन सरकार इस कोशिश में भी लगी है कि देश में महंगाई के चलते असंतोष न फैले।

विज्ञापन


चीन के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टेटिस्टिक्स (एनबीएस) के मुताबिक देश में सितंबर में महंगाई दर तीन फीसदी थी जो अक्तूबर में 3.8 पर पहुंचकर 2012 के बाद सबसे ज्यादा रही। इससे पहले चीन सरकार को भी अंदेशा था कि महंगाई दर में इजाफा हो सकता है। उसने अनुमान जताया था कि यह दर अक्तूबर में 3.4 फीसदी से ज्यादा हो सकती है। 
विज्ञापन


चीन की महंगाई दर में इतनी बड़ी तेजी पोर्क की कीमतों में अचानक आए उछाल की वजह से हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अफ्रीकन स्वाइन बुखार की वजह से पोर्क की कीमतों में इतनी बढ़ोतरी हुई है। बीते एक साल में यहां पोर्क की कीमतें दोगुने से भी अधिक हुई हैं। इसके अलावा चीन में पोर्क के बाद सबसे ज्यादा खाए जाने वाले चिकन, डक और अंडे समेत अन्य मांसाहारी वस्तुओं की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

असंतोष की आशंका

बीजिंग की एक रिसर्च फर्म का दावा है पोर्क की कीमतों में तेजी की वजह से ही 1989 में थियानमेन प्रदर्शन हुआ था। 1989 में चीन की महंगाई दर 18.25 फीसदी रही थी। इसे देखते हुए चीन सरकार त्वरित कदम उठा रही है ताकि पोर्क की कीमतें काबू में रहें। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पोर्क की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए चीन सरकार ने कई कदम उठाए हैं।

ट्रेड वॉर भी एक वजह

हालांकि, चीन की महंगाई दर में इस बड़ी तेजी का एक कारण अमेरिका और चीन के बीच चल रहा ट्रेड वॉर भी माना जा रहा है। चीनी औद्योगिक सेक्टर के लिए प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स भी अक्तूबर माह में 1.6 घट चुका है। सितंबर माह में इसमें 1.2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। अगस्त 2016 के बाद यह सबसे अधिक गिरावट रही है। अनुमान लगाया गया था कि यह 1.5 फीसदी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed