फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Inflation hit: Outcry in Sri Lanka, LPG cylinder of 2657, milk powder Rs 1195 a kg

महंगाई मार गई: श्रीलंका में हाहाकार, रसोई गैस सिलेंडर 2657 का, दूध पाउडर 1195 रुपये किलो

Mon, 11 Oct 2021 10:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 11 Oct 2021 10:33 PM IST
सार

श्रीलंका ने आयात पर पाबंदी लगाकर विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने का उपाय किया था। इस कारण देश में आवश्यक वस्तुओं की कमी हो गई।

विज्ञापन
Inflation hit: Outcry in Sri Lanka, LPG cylinder of 2657, milk powder Rs 1195 a kg
एलपीजी सिलिंडर - फोटो : pixabay

विस्तार

श्रीलंका सरकार ने तीन दिन पहले आवश्यक वस्तुओं की मूल्य सीमा खत्म कर दी है। इसका जनता पर भयावह असर पड़ रहा है। सोमवार को रसोई गैस की कीमत 2657 श्रीलंकाई रुपया प्रति सिलेंडर हो गई तो दूध पाउडर 1195 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।

विज्ञापन

गैस सिलेंडर के दाम में 90 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। पिछले शुक्रवार को सिलेंडर के दाम 1,400 रुपये थे, जो 1,257 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब 2,657 रुपये तक पहुंच गए हैं। इसी तरह दूध पाउडर तीन दिनों में 250 रुपये महंगा हुआ है। देश में आटा, शकर, सीमेंट समेत कई अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम भी बहुत बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

श्रीलंका सरकार ने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे की अध्यक्षता में गुरुवार रात हुई कैबिनेट बैठक के बाद दूध पाउडर, गैस, आटा और सीमेंट की मूल्य नियंत्रण प्रणाली खत्म करने का निर्णय किया था। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि कोविड महामारी के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका ने वर्ष 2020 में आयात पर पाबंदी लगाकर विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने का उपाय किया था। इस कारण देश में आवश्यक वस्तुओं की कमी हो गई। डॉलर की कमी के कारण आयातक बाहर से सामान बुलवाने पर उसका भुगतान नहीं पा रहे हैं। इससे आपूर्ति रूक गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed