फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indra Nooyi inducted into Smithsonian National Portrait Gallery in US

अमेरिका की नेशनल गैलरी में लगी इंदिर नूई की तस्वीर, कहा- पहले भरोसा ही नहीं हुआ था

Mon, 18 Nov 2019 03:17 PM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Mon, 18 Nov 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
Indra Nooyi inducted into Smithsonian National Portrait Gallery in US
इंदिरा नूई - फोटो : नेशनल पोर्ट्रेट गैलेरी

पेप्सिको की पूर्व अध्यक्ष भारतीय अमेरिकी इंदिरा नूई को अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस के साथ प्रतिष्ठित ‘नेशनल पोर्ट्रेट गैलेरी’ में शामिल किया गया है। नूई को उनकी उपलब्धियों, अमेरिका के साझा इतिहास, विकास एवं संस्कृति पर उनके प्रभाव के कारण इस गैलेरी में शामिल किया गया है। नूई ने कहा कि एक साल पहले जब एक पत्र के माध्यम से उन्हें इसकी जानकारी दी गई तो मजाक समझा था, इसलिए अपने पीआर डिपार्टमेंट से पुष्टि करवाई। 

विज्ञापन


नूई ने गैलरी में शामिल किए जाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा कि एक प्रवासी, एक दक्षिण एशियाई प्रवासी और एक महिला को पोर्ट्रेट गैलरी में शामिल किया जाना, दिखाता है कि यहां लोग सकारात्मक प्रभाव डालने वाले लोगों की ओर देखते हैं और उनकी उपलब्धियों को सराहते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वयं को दोयम दर्जे का नागरिक नहीं समझना चाहिए।
विज्ञापन


नूई ने ‘पीटीआई’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘यह मायने नहीं रखता कि आपका जन्म कहां हुआ हैं और आपकी विरासत क्या थी। मुझे लगता है कि यदि आप मेहनत करते हैं, आप अपने काम में सकारात्मक योगदान देते हैं और आप ईमानदार हैं, तो अमेरिका आपको वह बनने का बड़ा अवसर मुहैया कराता है जो आप बनना चाहते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


64 वर्षीय नूई और जेफ बेजोस के अलावा फ्रांसिस अर्नोल्ड, लिन-मैनुअल मिरांडा और ‘अर्थ, विंड एंड फायर’ बैंड के साथ प्रतिष्ठित ‘नेशनल पोर्ट्रेट गैलरी’ में शामिल किया गया है। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। नूई ने कहा कि इससे लोगों को यह संदेश मिलता है कि अमेरिका एक ऐसा देश है जहां आप अपना भविष्य बना सकते हैं।

तस्वीर बनाने के लिए फ्राइडमैन की प्रशंसा की

नूई ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम जैसे लोगों ने आगे बढ़कर महिलाओं के लिए मार्ग प्रशस्त किया है जिससे उन्हें सभी की तरह समान, शक्तिशाली और योगदान देने वालों के तौर पर देखा जा रहा है, और इसलिए महिलाओं को स्वयं को दोयम दर्जे का नागरिक नहीं समझना चाहिए। उन्हें पता होना चाहिए कि वे भी परिदृश्य में शामिल हो गई हैं और आपकी कोई भी पृष्ठभूमि कोई भी हो, आपके योगदान पर ध्यान दिया जाएगा।



नूई ने कहा कि पोर्ट्रेट गैलरी सुंदर कहानी बयां करती है। उन्होंने कहा कि ‘यह केवल एक तस्वीर नहीं है, यह एक कहानी बयां करती है। नूई का चित्र कलाकार जॉन फ्राइडमैन ने बनाया है। नूई ने कहा कि फ्राइडमैन ने बहुत अच्छा काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed