फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indonesian patrol ship opposes Chinese ship in its economic zone

अपने आर्थिक क्षेत्र में आए चीनी जहाज का इंडोनेशिया के गश्ती जहाज ने किया विरोध

Tue, 15 Sep 2020 10:10 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, जकार्ता
पीटीआई, जकार्ता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 15 Sep 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
Indonesian patrol ship opposes Chinese ship in its economic zone
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

इंडोनेशिया के एक गश्ती जहाज ने उस चीनी तटरक्षक जहाज का विरोध किया है जो करीब तीन दिन से उस जलक्षेत्र में था जहां इंडोनेशिया आर्थिक अधिकारों का दावा करता है। यह क्षेत्र विवादित दक्षिण चीन सागर के चीन के दावों वाले क्षेत्र से दक्षिणी छोर के पास स्थित है। इंडोनेशियाई समुद्री सुरक्षा एजेंसी को चीन के जहाज 5204 के इंडोनेशिया के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में प्रवेश करने के बारे में पता शुक्रवार रात में चला था। इस क्षेत्र को इंडोनेशिया उत्तर नातुना जल क्षेत्र कहता है।

विज्ञापन


इंडोनेशियाई समुद्री सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख आन कुर्निया ने बताया कि एजेंसी ने एक गश्ती जहाज को चीनी तट रक्षक जहाज से एक किलोमीटर के दायरे में भेजा और अपने देश के दावों के बारे में अपना पक्ष रखा। कुर्निया ने कहा, 'हमने उनसे कहा कि वे क्षेत्र से चले जाएं क्योंकि वह इंडोनेशिया का विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र है। हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह चीन का 'नाइन-डैश लाइन' क्षेत्र है। हमारे अधिकारियों ने उनसे तब तक बहस की जब तक वे वहां से निकले नहीं।'
विज्ञापन



कुर्निया ने कहा कि उन्होंने इस घटना की जानकारी इंडोनेशियाई सरकार के मंत्रियों को दे दी है। उन्होंने कहा, 'चीन का तटरक्षक जहाज अंतत: सोमवार पूर्वाह्न 11 बजकर 20 मिनट पर उत्तर नातुना से चला गया।' वहीं, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने इसका संकेत दिया कि चीन को जहाज पर तैनात कर्मियों के कदमों में कुछ भी गलत नहीं दिखता। वेनबिन ने कहा कि दोनों देश 'प्रासंगिक समुद्री मुद्दों' को लेकर संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वांग ने मंगलवार को दैनिक ब्रीफिंग में कहा, 'दक्षिण चीन सागर के प्रासंगिक जल क्षेत्र में चीन के अधिकार और हित स्पष्ट हैं।' उन्होंने कहा, जहां तक मुझे जानकारी है, चीनी तटरक्षक जहाज चीन के अधिकारक्षेत्र वाले जलक्षेत्र में सामान्य गश्त कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि चीन का 'नाइन-डैश लाइन' क्षेत्र वस्तुत: पूरे दक्षिण चीन सागर पर उसके दावे को दिखाता है।


फिलीपींस के संबंध में 2016 में आए एक अंतरराष्ट्रीय पंचाट के फैसले में समुद्र में चीन के अधिकांश व्यापक दावों को अमान्य करार दिया गया था। लेकिन, चीन ने फैसले को नजरंदाज किया है। इंडोनेशिया का दक्षिण चीन सागर में कोई क्षेत्रीय दावा नहीं है, लेकिन इंडोनेशिया के विशेष आर्थिक क्षेत्र का एक हिस्सा चीन के ‘नाइन-डैश लाइन’ में आता है जिसमें उसका एक प्राकृतिक गैस क्षेत्र शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed