फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indonesia: The forests of Borneo are burning with fire

इंडोनेशिया : आग से धधक रहे बोर्नियो के जंगल, 16 साल में पहली बार दिखा भयानक मंजर

Mon, 02 Dec 2019 04:07 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 02 Dec 2019 04:07 AM IST
सार

  • खेतों की सफाई करने के लिए लगाई गई आग बन गई जी का जंजाल
  • मलेशिया और ब्रूनेई तक फैली आग की लपटें, धुएं से बीमार पड़ रहे लोग 
  • साल 2015 में इंडोनेशिया में 26 लाख हेक्टेयर इलाके में लगी थी आग
  • अमेजन के जंगलों से भी अधिक खराब हो गई है यहां जंगलों की स्थिति 
  • आग के कारण अब तक 70 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड निकल चुकी

विज्ञापन
Indonesia: The forests of Borneo are burning with fire
इंडोनेशिया के बोर्नियो जंगल में लगी आग - फोटो : nature.org

विस्तार

इंडोनेशिया के बोर्नियो में वर्षा वनों में लगी आग ने भयानक रूप ले लिया है। इसके कारण यहां के जंगलों की स्थिति अमेजन के जंगलों से भी अधिक खराब हो चुकी है। आग के कारण 70 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड निकल चुकी है। इतनी गैस कनाडा में एक साल में उत्सर्जित होती है।

विज्ञापन


यूरोपीय यूनियन (ईयू) से संबद्ध कॉपरनिकस एटमॉस्फियर मॉनिटरिंग सर्विस के मुताबिक, अमेजन के जंगलों की आग से 579 मेगाटन कार्बन डाइऑक्साइड निकली थी। बोर्नियो की आग से निकली कार्बन डाइऑक्साइड इससे 22 प्रतिशत ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक, यह आग खेतों की सफाई के लिए लगाई गई थी, लेकिन अब यह विकराल रूप धारण करके 4000 किमी से ज्यादा के इलाके में फैल चुकी है और मलेशिया, ब्रूनेई तक बढ़ गई है।

विज्ञापन

बीमार पड़ रहे लोग

आग लग जाने के कारण लगातार बढ़ रहे धुएं के से हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। वहीं, वहां मौजूद लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है और इससे संबंधित बीमारियां बढ़ रही हैं। कॉपरनिकस मॉनिटरिंग सर्विस ने बताया कि बोर्नियो की आग बीते 16 वर्षों में सबसे भयानक है। हालांकि बोर्नियो और अमेजन के जंगलों की आग की इससे पहले 2015 में इंडोनेशिया में 26 लाख हेक्टेयर इलाके में आग लगी थी, जिससे करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed