फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   indonesia sinabung volcano erupts again smoke and ash dust spread to 2000 meters

इंडोनेशिया में सिनाबुंग ज्वालामुखी फटने से 2000 मीटर तक छाया धुएं और राख का गुबार, वीडियो वायरल

Tue, 07 May 2019 09:36 PM IST
अमर शर्मा एएफपी, जकार्ता
एएफपी, जकार्ता Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 07 May 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
indonesia sinabung volcano erupts again smoke and ash dust spread to 2000 meters
इंडोनेशिया में सिनाबुंग ज्वालामुखी फटा - फोटो : Twitter/@corelionnews
इंडोनेशिया में एक ज्वालामुखी में विस्फोट होने से आसमान में 2000 मीटर तक धुआं और राख का गुबार छा गया और पास के गांवों में मलबा बिखर गया। 
विज्ञापन


सुमात्रा द्वीप पर माउंट सिनाबुंग ज्वालामुखी 2010 से ही सक्रिय है और 2016 में इसमें जोरदार विस्फोट हुआ था। हालिया दिनों में इसके फिर से धधकने पर राख फैल गई थी।

आपदा एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि ज्वालामुखी विस्फोट होने से विमानों की उड़ानों पर असर पड़ सकता है, लेकिन इस इलाके से परहेज करने के लिए औपचारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


ज्वालामुखी के निकट बहने वाली नदियों के आसपास रहने वाले लोगों को लावा निकलने के प्रति सचेत रहने की सलाह दी गयी है। 

ज्वालामुखी विस्फोट की हालिया घटना से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है और आपदा एजेंसी ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए आदेश नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिनाबुंग 400 साल में पहली बार 2010 में सक्रिय हुआ था। कुछ समय तक शांत रहने के बाद 2013 में यह सक्रिय हो गया और उसके बाद से यह धधकता रहा।

2016 में ज्वालामुखी विस्फोट से सात लोगों की मौत हो गयी थी। वर्ष 2014 में इसी तरह की घटना में 16 लोग मारे गए थे। 





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed