{"_id":"5e35ea578ebc3e4b2033a9fa","slug":"indonesia-released-american-journalist-after-keeping-him-in-custody-for-six-weeks","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सप्ताह तक हिरासत में रखने के बाद इंडोनेशिया ने अमेरिकी पत्रकार को रिहा किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
छह सप्ताह तक हिरासत में रखने के बाद इंडोनेशिया ने अमेरिकी पत्रकार को रिहा किया
Sun, 02 Feb 2020 02:45 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
इंडोनेशियाई अधिकारियों ने छह सप्ताह तक हिरासत में रखने के बाद एक अमेरिकी पत्रकार को वापस उसके देश भेज दिया है। पत्रकार के वकील ने शनिवार को बताया कि बोर्नियो द्वीप पर देश के अधिकार कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद उन्हें रिहा किया गया।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया के फिलिप माइरर जैकबसन को पलंगकराया शहर में 21 जनवरी को हिरासत में लिया गया था। पत्रकार वीजा नहीं होने के कारण आव्रजन कानूनों के उल्लंघन के आरोप में उन्हें पांच साल की कैद और 36,500 डॉलर जुर्माने का भुगतान करना पड़ सकता था।
विज्ञापन
जैकबसन पर्यावरणीय विज्ञान समाचार वेबसाइट मोंगाबेय के संपादक हैं, जो उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों की सूचना उपलब्ध कराती है। उनके वकील अर्यो नुग्रोहो ने बताया कि आव्रजन कार्यालय की तरफ से आरोपों को वापस ले लेने के बाद जैकबसन को जकार्ता अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से वापस अमेरिका भेज दिया गया है।
विज्ञापन