फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indonesia national carrier Garuda cancelled order for 49 Boeing 737 Max 8 jets

इंडोनेशिया ने रद्द किया बोइंग 737 मैक्स 8 के 49 विमानों का ऑर्डर

Fri, 22 Mar 2019 11:05 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 22 Mar 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
Indonesia national carrier Garuda cancelled order for 49 Boeing 737 Max 8 jets
गरुण इंडोनेशिया (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय विमानन सेवा गरुड़ ने बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की दो घटनाओं के मद्देनजर इस मॉडल के 49 विमानों का कई अरब डॉलर का ऑर्डर रद्द करने का फैसला किया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ऐसा माना जा रहा है कि इस मॉडल का ऑर्डर पहली बार औपचारिक रूप से रद्द हुआ है। 

विज्ञापन


गरुड़ के प्रवक्ता इखसन रोसन ने कहा, ‘हमने बोइंग को पत्र लिखकर ऑर्डर रद्द करने का अनुरोध किया है।’ उन्होंने कहा कि ‘इसका कारण यह है कि इंडोनेशिया में गरुड़ के यात्रियों का विमान पर से भरोसा उठ गया है और उन्हें अब इस पर विश्वास नहीं है’। गरुड़ बोइंग के जवाब का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन


इखसन ने बताया कि गरुड़ को 737 मैक्स 8 मॉडल का एक विमान पहले ही मिल चुका है। बोइंग को 50 विमानों का 4.9 अरब डॉलर का ऑर्डर दिया गया था। प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि गरुड़ बोइंग से इस बारे में भी बात कर रहा है कि पहले मिल चुके विमान को लौटाना है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मॉडल का नैरोबी जा रहा विमान पिछले महीने दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और इसमें सवार 157 लोगों की मौत हो गई थी। इससे कुछ ही दिन पहले इसी मॉडल का एक विमान अक्तूबर में इंडोनेशिया में दुर्घटना का शिकार हो गया था और विमान में सवार सभी 189 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed