फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indonesia Mount Sinabung Volcano eruption sends ash 5000 metres high into sky

इंडोनेशिया में भड़का ज्वालामुखी, पांच हजार मीटर की ऊंचाई तक उठा राख का गुबार

Mon, 10 Aug 2020 08:33 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 10 Aug 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Indonesia Mount Sinabung Volcano eruption sends ash 5000 metres high into sky
इंडोनेशिया के माउंट सिनाबुंग ज्वालामुखी से उठता धुंए का गुबार - फोटो : पीटीआई

इंडोनेशिया में कई सालों से धधक रहा एक सक्रिय ज्वालामुखी सोमवार को भड़क उठा। यहां के माउंट सिनाबुंग ज्वालामुखी के भड़कने से इतनी राख और धुंआ उठा कि कई किलोमीटर तक फैल गया। जानकारी के अनुसार आसमान में इसकी राख करीब पांच हजार मीटर तक उठी। इसकी वजह से वहां विमानों को निकलने से मना कर दिया गया है। 

विज्ञापन


इंडोनेशिया में 120 सक्रिय ज्वालामुखी हैं। इनमें से एक माउंट सिनाबुंग रिंग ऑफ फायर में आता है। यहां के सुमात्रा टापू पर स्थित यह ज्वालामुखी साल 2010 से धधक रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को जब यह फूटा तो इसकी राख 30 किलोमीटर दूर स्थित बेरास्तगी तक पहुंच गई। विस्फोट को देखते हुए यहां तीसरे स्तर का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


इंडोनेशिया के जकार्ता पोस्ट अखबार की रिपोर्ट के अनुसार इस ज्वालामुखी से शनिवार देर रात से राख उगलनी शुरू हुई थी। माना जा रहा है कि ज्वालामुखी अभी और राख और लावा उगल सकता है। हालांकि, इस वजह से अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन फसलें नष्ट हो रही हैं। विस्फोट से यहां के चार जिले प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन लोगों को मास्क और बचाव के अन्य सामान उपलब्ध करा रहा है। लोगं को ज्वालामुखी से तीन किलोमीटर के दायरे से बाहर रहने को कहा गया है। हता दें कि 2010 में यह ज्वालामुखी धधकना शुरू हुआ था और साल 2013 में इसमें विस्फोट हुआ था, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी। अब इस घटना के बाद से एक बार फिर भारी विस्फोट की आशंका प्रबल हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed