{"_id":"5fcd356aec99de5c8e64ef3e","slug":"indonesia-minister-arrested-over-pandemic-aid-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया के मंत्री पर महामारी मदद में भ्रष्टाचार के आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इंडोनेशिया के मंत्री पर महामारी मदद में भ्रष्टाचार के आरोप
Mon, 07 Dec 2020 01:17 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, जकार्ता।
एजेंसी, जकार्ता।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनेशिया के सामाजिक मामलों के मंत्री जूलियरी बतुबारा ने सरकार के कोविड-19 सहायता वितरण संबंधी रिश्वत लेने के आरोपों का भ्रष्टाचार रोधी प्राधिकरण में सामना किया। वे भ्रष्टाचार उन्मूलन आयोग के मुख्यालय पहुंचे। उन पर दो अधीनस्थों के माध्यम से दो आपूर्तिकर्ता कंपनियों से 12 लाख डॉलर (स्थानीय मुद्रा में 17 अरब रुपये) लेने का आरोप है। केस में अधिकारी भी नामित हैं।
विज्ञापन
एक दिन पहले ही आयोग के अध्यक्ष फरिली बहूरी ने उन्हें आत्मसमर्पण करने का आव्हान किया था। हालांकि इस मामले में सत्तारूढ़ एशियाई डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ स्ट्रगल के सदस्य बटुबारा ने कोई टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन
मंत्री जूलियरी बतुबारा हाल के कुछ हफ्तों में भ्रष्टाचार उन्मूलन आयोग (केपीके) द्वारा संदिग्ध नामित किए जाने वाले दूसरे इंडोनेशियाई कैबिनेट मंत्री हैं। पिछले महीने केपीके ने समुद्री और मत्स्य पालन मंत्री एडहि प्रबावो को एक अन्य भ्रष्टाचार मामले में एक संदिग्ध के रूप में नामजद किया था।
विज्ञापन
केपीके प्रमुख फरिली बहूरी ने बताया कि शनिवार को जकार्ता में एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। इस ऑपरेशन में भारी मात्रा में नकदी पाई गई जो सात सूटकेसों, तीन बैगों और लिफाफों में नकद रखी मिली।