फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indonesia flood: 77 people died, 4000 people been saved

इंडोनेशिया में बाढ़ से 77 लोगों की मौत, 4000 से ज्यादा लोगों को बचाने की कोशिश

Tue, 19 Mar 2019 03:11 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 19 Mar 2019 03:11 AM IST
विज्ञापन
Indonesia flood: 77 people died, 4000 people been saved
जकार्ता, इंडोनेशिया

इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि जयापुरा जिला के गावों में बाढ़ और भूस्खलन होने के बाद 116 लोग घायल हो गए हैं जिनमें से 41 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अधिकारी ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि अभी भी कई लोग लापता हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राहत एजेंसी के प्रवक्ता पुर्वो नुग्रोहो ने बताया कि देश के आपदा विभाग के कर्मचारी बाढ़ में लापता हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इस आपदा में 4,000 से ज्यादा लोगों को उनके घरों से हटाकर ऊंचे स्थानों पर मौजूद शिविरों में ठहराया गया है। उन्होंने बताया कि यह बाढ़ संभवत: भूस्खलन के कारण आई है। हालांकि बाढ़ का पानी कुछ कम हुआ है लेकिन अभी भी प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की चुनौती बरकरार है। नुग्रोहो के मुताबिक पूरे इलाके में पेड़ गिरने, चट्टानों, कीचड़ और अन्य कई कारणों से बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों में नहीं ले जाया जा पा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नदी के ऊपर भूस्खलन होने से नदी में मिट्टी इकट्ठी हो गई थी, जिससे पानी का बहाव रुक गया था। बता दें कि इंडोनेशिया में आमतौर पर अक्टूबर से अप्रैल के बीच आपदा के हालात पैदा होते हैं। गत जनवरी में देश के सुलावेसी द्वीप पर बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाको राखे सांईयां...

इंडोनेशिया में बचाव दल के अधिकारियों ने सोमवार को एक घर के मलबे में फंसे बच्चे को उसके पिता से मिला दिया गया। पांच माह का यह बच्चा जिंदा बच गया है जबकि उसकी मां और भाई-बहन उत्तर-पूर्वी शहर सेंटानी में मृत पाए गए। पापुआ के सैन्य प्रवस्ता मुहम्मद ऐदी ने कहा कि हम बच्चे को अस्पताल ले गए और उसका इलाज भी करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed