फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indonesia Earthquake richter scale magnitude tsunami alert casualties rescue operations Earth shakes bhookamp

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप के बाद बढ़ी मृतकों की संख्या, कुल 38 मौतें; सुनामी का अलर्ट जारी

Sat, 15 Aug 2026 05:34 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 15 Aug 2026 05:34 AM IST
सार

इंडोनेशिया भूकंप: इंडोनेशिया में आज तड़के 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भीषण भूकंप के चलते इमारतें ढहने और भूस्खलन से कम से कम 38 लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा के बाद प्रशासन ने प्रभावित तटीय क्षेत्रों में सुनामी का अलर्ट जारी किया है। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन
Indonesia Earthquake richter scale magnitude tsunami alert casualties rescue operations Earth shakes bhookamp
इंडोनेशिया में भूकंप (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

इंडोनेशिया में 15 अगस्त की सुबह एक भीषण प्राकृतिक आपदा के साथ हुई। पीटीआई के मुताबिक भारतीय समयानुसार सुबह लगभग 4:15 बजे आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने देश को हिलाकर रख दिया। भूकंप के कारण कई इमारतें जमींदोज हो गईं जिसमें कम से कम 38 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। भूकंप के बाद स्थानीय राहत-बचाव और मौसम संबंधी एजेंसियों की तरफ से सुनामी का अलर्ट भी जारी किया गया है। जिन इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, वहां आपदा राहत बल और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सुरक्षाबलों को भेजा गया है।

इंडोनेशिया में भूकंप से हड़कंप
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया के तट पर शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने की जानकारी अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) की तरफ से दी गई। स्थानीय समयानुसार शनिवार सुबह 5:58 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र ईस्ट नुसा तेंगारा प्रांत के एंडे शहर से 68 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में रहा। भूकंप इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में 10 किलोमीटर की गहराई में आया। इस शक्तिशाली भूकंप के कारण आसपास के क्षेत्रों में भी तेज कंपन महसूस किया गया।

विज्ञापन


जब भूकंप और सुनामी में सैकड़ों लोगों की जान गई

  • पूर्वी नुसा तेंगारा, पश्चिमी नुसा तेंगारा, दक्षिणी सुलावेसी और दक्षिणपूर्वी सुलावेसी प्रांतों के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक घरों और सार्वजनिक सुविधाओं को नुकसान।
  • मौमेरे में पेल्नी बंदरगाह टर्मिनल का प्रतीक्षा कक्ष ढह गया।
  • भूकंप की वजह से हताहतों की संख्या 38 तक पहुंची
  • दिसंबर 1992 में, 7 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी आई थी। फ्लोरेस में लगभग 2,500 लोगों की जान गई थी।

सुनामी की चेतावनी जारी
इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने सस्थानीय लोगों से समुद्र तटों और नदी किनारों से दूर रहने का आग्रह किया। अधिकारियों ने प्रभावित तटीय इलाकों के निवासियों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी। समुद्री लहरों की बारीकी से निगरानी की जा रही है।।


रिंग ऑफ फायर पर है इंडोनेशिया
दरअसल, इंडोनेशिया 17,000 से अधिक द्वीपों का एक विशाल द्वीपसमूह है। यह "रिंग ऑफ फायर" पर स्थित होने के कारण भूकंप और ज्वालामुखी जैसी आपदाओं का खतरा अधिक होता है। सुनामी को लेकर भी इंडोनेशिया संवेदनशील है। रिंग ऑफ फायर प्रशांत बेसिन में ज्वालामुखियों और फॉल्ट लाइनों का एक चाप है। इस क्षेत्र में टेक्टोनिक प्लेटों का टकराव होता रहता है। इसी वजह से यहां अक्सर शक्तिशाली भूकंप आते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed