फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indonesia Drug consignment seized from Singapore ship three Indians detained Police inquiry continues

Indonesia : सिंगापुर के जहाज से मादक पदार्थों की खेप जब्त, हिरासत में लिए गए तीन भारतीय; पुलिस की पूछताछ जारी

Wed, 17 Jul 2024 10:41 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 17 Jul 2024 10:41 PM IST
सार

जहाज पर कैप्टन समेत इंडोनेशिया के चालक दल के 10 लोग सवार थे। सिंगापुर में स्थायी रूप से रह रहे भारतीय नागरिकता वाले तीन सदस्य भी इस जहाज पर सवार थे। आरोपियों के पास से मादक पदार्थ की खेप जब्त की गई।

विज्ञापन
Indonesia Drug consignment seized from Singapore ship three Indians detained Police inquiry continues
मालवाहक जहाज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

इंडोनेशिया के अधिकारियों ने मादक पदार्थों की खेप ले जाने के आरोप में सिंगापुर के झंडे वाले जहाज पर सवार तीन भारतीय नागरिकों को हिरासत में लिया है। दरअसल, इंडोनेशिया के अधिकारियों ने एक गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर करीमुन जिले के पोंगकर जलक्षेत्र में लीजेंड एक्वेरियस नाम के मालवाहक जहाज को रोका गया। जिस जगह पर कार्रवाई की गई, वह जगह सिंगापुर से नाव द्वारा लगभग एक घंटे की दूरी पर स्थित है।

विज्ञापन


जहाज में तीन भारतीय भी सवार थे 
बताया गया है कि जहाज पर कैप्टन समेत इंडोनेशिया के चालक दल के 10 लोग सवार थे। सिंगापुर में स्थायी रूप से रह रहे भारतीय नागरिकता वाले तीन सदस्य भी इस जहाज पर सवार थे। इंडोनेशियाई राष्ट्रीय नारकोटिक एजेंसी (बीएनएन) के प्रमुख जनरल मार्थिनस हुकोम ने कहा कि आरोपियों के पास से मादक पदार्थ की खेप जब्त की गई। उधर, सिंगापुर के समुद्री एवं बंदरगाह प्राधिकरण (एमपीए) ने कहा कि बुधवार को उन्हें इंडोनेशिया के अधिकारियों द्वारा जहाज लीजेंड एक्वेरियस को रोके जाने की सूचना मिली थी। मामले की अधिक जानकारी लेने के लिए एमपीए, जहाज के मालिक के संपर्क में है। सभी को जांच में इंडोनेशियाई अधिकारियों के साथ सहयोग करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ जारी
बीएनएन के उप महानिरीक्षक वायन सुगिरी ने कहा कि जहाज नौ जुलाई को सिंगापुर से जोहोर बाहरू के एक निजी बंदरगाह के लिए रवाना हुआ था। उन्होंने कहा, ‘तीनों भारतीय नागरिकों से पूछताछ में पता चला है कि वे सुरबाया, पापुआ होते हुए ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन जाने वाले थे। इस संबंध में पूछताछ जारी है।’ आरोप है कि 12 जुलाई को निजी बंदरगाह पर, तीनों भारतीय नागरिकों ने मादक पदार्थ की खेप को जहाज के इंजन रूम में रखा था। जहाज के कप्तान और चालक दल के नौ सदस्यों को पहले ही जहाज छोड़ने और किनारे पर आराम करने के लिए कहा गया था। वर्ष 2009 के मादक पदार्थ रोधी कानून के अनुसार, मादक पदार्थ के व्यापार से संबंधित आरोपों पर दोषसिद्धि के लिए अधिकतम सजा मृत्युदंड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed