फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indigo flight bound for Jeddah makes emergency landing in pakistan Karachi

Indigo: सऊदी अरब जा रही इंडिगो फ्लाइट की पाकिस्तान में आपात लैंडिंग, मेडिकल इमरजेंसी के चलते लिया गया फैसला

Sat, 14 Dec 2024 01:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 14 Dec 2024 01:02 PM IST
सार

यात्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए विमान के पायलट ने कराची एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और उन्हें बताया कि ऑक्सीजन देने के बाद भी यात्री की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है। जिसके बाद कराची एयरपोर्ट के ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को मानवीय आधार पर लैंडिंग की अनुमति दे दी।

विज्ञापन
Indigo flight bound for Jeddah makes emergency landing in pakistan Karachi
इंडिगो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

शनिवार को नई दिल्ली से सऊदी अरब के जेद्दा जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट की पाकिस्तान के कराची में आपात लैंडिंग कराई गई। मेडिकल इमरजेंसी के चलते पाकिस्तान के कराची स्थित जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की आपात लैंडिंग हुई। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण से जुड़े लोगों ने बताया कि विमान ने नई दिल्ली से सऊदी अरब के जेद्दा के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन जब विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में था, तभी विमान में सवार एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। 
विज्ञापन


मानवीय आधार पर कराची एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने दी लैंडिंग की इजाजत
यात्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए विमान के पायलट ने कराची एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और उन्हें बताया कि ऑक्सीजन देने के बाद भी यात्री की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है। जिसके बाद कराची एयरपोर्ट के ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को मानवीय आधार पर लैंडिंग की अनुमति दे दी। इस दौरान एयरपोर्ट एक मेडिकल इमरजेंसी टीम मौजूद रही, जिसने विमान की आपात लैंडिंग के तुरंत बाद यात्री का इलाज शुरू कर दिया। इसके बाद विमान की आपात स्थिति में कराची में ही लैंडिंग कराई गई। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस यात्री की तबीयत बिगड़ी उनकी उम्र 55 साल है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के अनुसार, इलाज मिलने के बाद जब यात्री की तबीयत में सुधार हुआ तो उसके बाद विमान ने कराची एयरपोर्ट से वापस नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी। 
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed