फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indians in Israel organise puja to celebrate Ram temple consecration, feed 300 people

Israel: इस्राइल में भी मनाया गया रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न, 300 लोगों को कराया गया भोज

Tue, 23 Jan 2024 03:30 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 23 Jan 2024 03:30 PM IST
सार

अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का जश्न इस्राइल में भी मनाया गया। तेलंगाना एसोसिएशन ने तेल अवीव के बीट दानी हॉल में एक पूजा समारोह आयोजित किया था।

विज्ञापन
Indians in Israel organise puja to celebrate Ram temple consecration, feed 300 people
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले शनिवार को इस्राइल के तेल अवीव में तेलंगाना एसोसिएशन ने एक पूजा समारोह आयोजित किया। यह कार्यक्रम तेल अवीव के बीट दानी हॉल में आयोजित किया गया था, जिसमें भजन-कीर्तन भी हुआ। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में सैकड़ों भारतीयों ने हिस्सा लिया। इस खास मौके पर करीब 300 लोगों को भारतीय भोजन भी परोसा गया। सोमवार को अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। पीएम मोदी ने रामलला की मूर्ति का अनावरण किया। दुनियाभर से करीब लाखों की संख्या में लोग इस भव्य कार्यक्रम को देख रहे थे। 
विज्ञापन


तेलंगाना एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि सोमा ने कहा, 'प्रत्येक हिंदू इस ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रहा था। मुझे विश्वास नहीं था कि यह दिन भी आएगा।' कार्यक्रम का संचालन तेलंगाना के डोडल स्वामी ने किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों ने बताया कि इस्राइल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में यह अबतक का सबसे बड़ा कार्यक्रम था। इस्राइल में करीब दो हजार भारतीय रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed