फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indians funds in Swiss banks jump 50 pc to over Rs 30k crore on surge in securities

Swiss Bank: 2021 में स्विस बैंक में भारतीयों ने जमा कराए 30,500 करोड़, यह 14 साल में सबसे ज्यादा

Thu, 16 Jun 2022 09:23 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख/नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख/नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 16 Jun 2022 09:23 PM IST
सार

स्विस बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, भारतीयों के बचत और चालू खाते में जमा रकम सात सालों के उच्च स्तर 4,800 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। हालांकि इसके पहले दो वर्षों तक इसमें गिरावट का रुझान था।

विज्ञापन
Indians funds in Swiss banks jump 50 pc to over Rs 30k crore on surge in securities
स्विस बैंक - फोटो : PTI

विस्तार

स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक की ओर जारी किए गए वार्षिक आंकड़ों के मुताबिक साल 2021 में भारतीय कंपनियों और लोगों द्वारा जमा की गई रकम इस वर्ष 50 फीसदी बढ़कर 30,500 करोड़ रुपये हो गई है। यह जमा राशि बीते 14 वर्षों में सबसे ज्यादा है। साल 2020 में यह आंकड़ा 20,700 करोड़ रुपये था। लगातार जमा राशि में दूसरे साल बढ़त देखी गई है। इसमें प्रतिभूतियों और इसी तरह के अन्य साधनों के साथ जमा को भी शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, इसके अलावा भारतीयों के बचत और चालू खाते में जमा रकम सात सालों के उच्च स्तर 4,800 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। हालांकि इसके पहले दो वर्षों तक इसमें गिरावट का रुझान था। 
विज्ञापन

 
30,839 करोड़ की देनदारी
स्विस नेशनल बैंक (एसएनबी) ने कहा है कि भारतीय ग्राहकों की 2021 अंत तक 30,839 करोड़ रुपये (383.1 करोड़ स्विस मुद्रा-सीएचएफ) की देनदारी थी। इसमें 4,800 करोड़ रुपये खाते में जमा किए गए हैं। 2020 में यह 4,000 करोड़ रुपये था। 9,760 करोड़ रुपये दूसरे बैंकों द्वारा जमा किया गया था, जो 2020 में 3,064 करोड़ रुपये था। 2.40 करोड़ रुपये ट्रस्ट द्वारा जमा किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉन्ड्स, प्रतिभूति और अन्य साधनों का 16,000 करोड़ रुपये
बैंक ने कहा कि सबसे ज्यादा रकम बॉन्ड्स, प्रतिभूति और अन्य साधनों के जरिये जमा हैं जो करीबन 16,000 करोड़ रुपये है। भारतीयों की सबसे ज्यादा रकम 2006 में यहां पर जमा थी, जो 52, 000 करोड़ रुपये के करीब थी। इसके बाद इसमें गिरावट आती गई। हालांकि 2011, 2013, 2017, 2020 और 2021 में इसमें बढ़त देखी गई। इसने कहा कि सभी चारों कंपोनेंट में 2019 और 2020 में गिरावट आई थी। जबकि 2021 में सभी में इजाफा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed