{"_id":"5cddf5b9bdec22072f09ff38","slug":"indian-youtuber-ajay-nagar-enumeration-the-time-s-next-generation-leaders-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय यूट्यूबर अजय नागर टाइम के ‘नेक्सट जनरेशन लीडर्स, 2019’ में शुमार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय यूट्यूबर अजय नागर टाइम के ‘नेक्सट जनरेशन लीडर्स, 2019’ में शुमार
Fri, 17 May 2019 05:13 AM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 17 May 2019 05:13 AM IST
विज्ञापन
यूट्यूब
भारतीय यूट्यूबर अजय नागर को टाइम पत्रिका ने अपने ‘नेक्सट जनरेशन लीडर्स, 2019’ में शुमार किया है। इस सूची में दुनियाभर के केवल 10 युवाओं को जगह मिली है जो यूट्यूब पर राजनीति, संगीत और अन्य क्षेत्रों में नए मुकाम हासिल कर रहे हैं।
टाइम ने नागर की प्रोफाइल का जिक्र करते हुए कहा, कैरीमिनाती नाम से पहचाने जाने वाले 19 साल के नागर के यूट्यूब चैनल के लगभग 70 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। नागर ने 10 साल की उम्र में यूट्यूब पर अपना पहला वीडियो पोस्ट किया था। यूट्यूब पर नागर के करियर ने तब उछाल पकड़ी जब उन्होंने विवादास्पद स्वीडिश यूट्यूबर फेलिक्स केजेलबर्ग के खिलाफ एक वीडियो पोस्ट किया।
यूट्यूब पर पीवडाईपाई के नाम से पहचाने जाने वाले केजेलबर्ग पर किया गया यह पोस्ट जबर्दस्त तरीके से वायरल हो गया था। दरअसल, केजेलबर्ग ने एक भारतीय की टूटीफूटी अंग्रेजी का मजाक उड़ाया था। जिसके बाद नागर ने हिंदी में रैप के जरिये केजेलबर्ग पर वीडियो पोस्ट किया और कहा कि एक दिन भारत पूरी दुनिया पर राज करेगा। नागर का यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि उन्हें दुनिया में पहचाना जाने लगा।