फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian World Forum flags atrocities on minorities in Pakistan, calls on Muslim World League to act

Pakistan Minorities: UN चार्टर का पालन नहीं कर रहा पाकिस्तान; IWF ने मुस्लिम वर्ल्ड लीग से की ये मांग

Wed, 02 Aug 2023 04:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 02 Aug 2023 04:04 PM IST
सार

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की जनसंख्या में कमी पड़ोसी देश द्वारा संयुक्त राष्ट्र चार्टर का अनुपालन न करना  दर्शाती है। पुनीत सिंह चंडोक ने पत्र में पाकिस्तान के कई राज्यों का भी जिक्र किया है, जहां अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं।

विज्ञापन
Indian World Forum flags atrocities on minorities in Pakistan, calls on Muslim World League to act
पाकिस्तान। - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों जैसे हिंदुओं और सिखों की हालत बेहद खराब है। समय-समय पर इसकी बानगी देखने को भी मिलती है। हाल ही में पाकिस्तान के एक हिंदू सांसद ने भी इसे लेकर सवाल खड़े किए थे। वहीं, अब भारत ने भी इस पर चिंता जाहिर की है। यहां के एक संगठन इंडियन वर्ल्ड फोरम  ने पाकिस्तान में हिंदुओं और सिखों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर मुस्लिम विश्व लीग के सामने अपनी चिंता जाहिर की है। साथ ही मांग की है कि वह अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और उनके धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान के नेतृत्व के साथ वार्ता करे। बता दें कि यह संगठन विभिन्न देशों में प्रवासी भारतीयों के लिए काम करता है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की स्थिति को लेकर इंडियन वर्ल्ड फोरम ने मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा पत्र  लिखा है। इसमें इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने कहा कि पाकिस्तान में अपहरण, जबरन वसूली, राज्य प्रायोजित अल्पसंख्यकों की हत्याओं से लेकर युवा हिंदू और सिख लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन तक अत्याचार शामिल हैं। ये बहुत बड़ी चिंता की बात है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की जनसंख्या में कमी पड़ोसी देश द्वारा संयुक्त राष्ट्र चार्टर का अनुपालन न करना  दर्शाती है। उन्होंने पत्र में पाकिस्तान के कई राज्यों का भी जिक्र किया है, जहां अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं। पुनीत सिंह चंडोक ने कहा कि हाल में खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब और सिंध प्रांतों में रहने वाली कई युवा हिंदू और सिख लड़कियां लापता हो गईं या उनका अपहरण कर लिया गया। साथ ही इन राज्यों में बड़ी संख्या में हिंदू और सिख लड़कियां यौन शोषण और दुर्व्यवहार का शिकार भी हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडोक ने यह भी कहा है कि उनके माता-पिता और अभिभावकों द्वारा स्थानीय अधिकारियों से इस बाबत कई बार शिकायतें भी की गईं। बावजूद इसके पाकिस्तान सरकार कोई भी उत्तरदायी कार्रवाई करने में फेल रही है। इतना ही नहीं, वहां के अधिकारी अल्पसंख्यकों के खिलाफ जघन्य अपराधों में शामिल लोगों की सुरक्षा कर रहे हैं। 

चंडोक ने अपने पत्र में मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव से मांग करते हुए लिखा कि आप वहां रहने वाले हिंदुओं, सिखों और अन्य धर्मों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इसके लिए वे पाकिस्तान के नेतृत्व से संपर्क करने और स्थिति में हस्तक्षेप करने पर विचार कर सकते हैं। साथ ही चंडोक ने पाकिस्तान सरकार से भी अपील की है कि उसे देश में रहने वाले अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों और संपत्तियों की पूर्ण पवित्रता सुनिश्चित करनी चाहिए। 


बता दें कि मुस्लिम वर्ल्ड लीग (MWL) एक अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन है जिसका मुख्यालय मक्का में है। इसमें सभी इस्लामी देशों और संप्रदायों के सदस्य शामिल हैं। मुस्लिम वर्ल्ड लीग का उद्देश्य इस्लाम और उसके सहिष्णु सिद्धांतों को प्रस्तुत करना, मानवीय सहायता प्रदान करना, सभी के साथ संवाद और सहयोग का विस्तार करना, उग्रवाद, हिंसा का को रोकना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed