फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian woman jailed in Singapore for duping man on matchmaking website

Singapore: सिंगापुर की अदालत ने 51 वर्षीय भारतीय महिला को सुनाई सजा, शादी का झांसा देकर करती थी लाखों की ठगी

Tue, 14 Jun 2022 04:16 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 14 Jun 2022 04:16 PM IST
सार

एक अदालत ने मंगलवार को उसे दो धोखाधड़ी के मामलों के लिए दोषी ठहराया गया। महिला लगभग पंद्रह साल पहले साल 2006 और 2007 में इसी तरह के अपराधों में पहले भी सजा काट चुकी है।

विज्ञापन
Indian woman jailed in Singapore for duping man on matchmaking website
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

सिंगापुर की अदालत ने एक 51 वर्षीय भारतीय महिला को सात माह की सजा सुनाई गई है। महिला पर आरोप है कि उसने मैचमेकिंग वेबसाइट के जरिए एक भारतीय पुरुष और उसके पिता से 5,000 सिंगापुर डॉलर (करीब 28,034 रुपये) से ज्यादा की ठगी की। 
विज्ञापन


टुडे अखबार ने बताया कि मलिहा रामू नाम की महिला ने तमिल मैट्रिमोनी वेबसाइट पर एक 25 वर्षीय अविवाहित महिला का फर्जी प्रोफाइल पोस्ट किया था। इसके लिए मलिहा ने अपने रिश्तेदार की तस्वीरों का  इस्तेमाल किया और यह कहकर वीडियो कॉल से बात करने से इनकार कर दिया कि वह विदेश में सेना के एक अड्डे पर काम करती हैं और उसे कैमरा फोन का उपयोग करने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन


मंगलवार को उसे दो धोखाधड़ी के मामलों के लिए दोषी ठहराया गया। महिला लगभग पंद्रह साल पहले साल 2006 और 2007 में इसी तरह के अपराधों में पहले भी सजा काट चुकी है। इससे पहले एक मामले में उसने भारत और ऑस्ट्रेलिया में पीड़ितों से दोस्ती की, फिर उनसे शादी का वादा किया और इसके बदले उनसे 225,000 सिंगापुर डॉलर (करीब 1 करोड़ 26 लाख, 15 हजार रुपये) लेकर उन्हें धोखा दे दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजा आपराधिक मामले के दौरान महिला विधवा थी और खुद का काम करती थी। नवंबर 2018 में पीड़ित गोविंदांधनशेखर मुरलीकृष्ण के पिता ने अपने 29 वर्षीय बेटे के लिए जीवनसाथी ढूंढने के लिए मैचमेकिंग वेबसाइट पर एक खाता साइन अप किया। वेबसाइट के जरिए जब पीड़ित के पिता ने उससे संपर्क किया तो उसने उन्हें अपने घर के नंबर पर कॉल करने और अपनी मां से बात करने के लिए कहा।

लांकि मलीहा की मां का साल 2002 में देहांत हो चुका था और वह अकेली रहती थीं। उसने कीर्तना की मां होने का ढोंग किया और कीर्तना से बात करने के लिए गोविंदांधनशेखरन को अपनी स्वीकृति दी। तबसे कीर्तना के रूप में खुद को पेश करते हुए मलीहा गोविंदांनशेखरन से वॉट्सएप पर टेक्सट मैसेज और कॉल के जरिए बात करने लगी। 

मलीहा ने उन्हें बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया में एक सैन्य अड्डे पर एक परामर्शदाता के रूप में काम करती है और उसे कैमरा फोन का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है। इस वजह से उसने वीडियो कॉल के जरिए बात करने के अनुरोधों को अस्वीकार किया। 

उसने उसे अपनी 27 वर्षीय भतीजी की तस्वीरें भी भेंजी जो सिंगापुर सशस्त्र बलों के काम करती है, ताकि उसे विश्वास हो सके कि वह कीर्तना है। उसने गोविंदांधनशेखर को विश्वास दिलाया कि कीर्तना उससे तब शादी करेगी जब वह ऑस्ट्रेलिया से  लौटेगी।  उसने उन्हें बताया कि उसका रोजगार अनुबंध मई 2019 में समाप्त हो जाएगा। लेकिन जब वह तारीख आई तो उसे फिर झूठ बोला कि उसका अनुबंध तीन और महीनों के लिए बढ़ा दिया गया है। 

उसने लड़के पक्ष को यह भी बताया था कि उसकी मां बीमार है और उसके भाई के साथ अमेरिका में है। इसलिए वह उनकी शादी पर चर्चा करने में असमर्थ है। उसने गोविंदांधनशेखरन से यह कहते हुए  पैसे मांगे कि उसे अपने सोशल वर्क क्लाइंट्स को मदद करने के लिए कैश की जरूरत है। 


दिसंबर 2018 से अक्टूबर 2019 तक उसने कुल चार बार में मलीहा को 4850 सिंगापुर डॉलर (करीब 2 लाख 71 हजार भारतीय रुपये) ट्रांसफर किए। गोविंदांधनशेखरन ने अपने पिता से भी 1,000 सिंगापुर डॉलर (करीब 56,041 भारतीय रुपये) लिए।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed