फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Woman In US Caught Stealing Items from Target Store Bodycam Video social media

US:अमेरिका में लाखों रुपये के सामान की चोरी करते पकड़ी गई भारतीय महिला, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Thu, 17 Jul 2025 10:06 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 17 Jul 2025 10:06 AM IST
सार

पुलिस कर्मियों के शरीर पर लगे बॉडी कैम का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। जिसमें दिख रहा है कि जब पुलिस स्टोर पहुंचती है तो स्टोर के स्टाफ ने महिला को एक कमरे में बिठाया हुआ था और उससे पूछताछ की जा रही थी। 

विज्ञापन
Indian Woman In US Caught Stealing Items from Target Store Bodycam Video social media
अमेरिका में हिरासत में ली गई महिला - फोटो : वीडियो ग्रैब इमेज/बॉडी कैम एडिशन

विस्तार

अमेरिका में एक भारतीय महिला टारगेट स्टोर में लाखों रुपये के सामान की चोरी करते हुए पकड़ी गई। आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। महिला टारगेट स्टोर में सात घंटे से अधिक समय तक रही, जिससे स्टोर के स्टाफ को उसके स्वभाव पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने स्टोर से महिला को हिरासत में ले लिया। महिला पर 1300 डॉलर का सामान चुराने का आरोप है। पुलिस कर्मियों के शरीर पर लगे बॉडी कैम का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। जिसमें दिख रहा है कि जब पुलिस स्टोर पहुंचती है तो स्टोर के स्टाफ ने महिला को एक कमरे में बिठाया हुआ था और उससे पूछताछ की जा रही थी। 
विज्ञापन


बॉडी कैम वीडियो में कैद हुई पूरी घटना
पुलिस के पहुंचने पर स्टोर के कर्मचारी ने बताया कि यह महिला बीते 7 घंटे से भी ज्यादा समय से स्टोर में मौजूद थी और वह सामान उठा रही थी और बार-बार अपना फोन चेक कर रही थी। महिला ने लिए गए सामान का भुगतान करने के बजाय उसे लेकर पिछले दरवाजे से निकलने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी महिला ने चुराए गए सामान का भुगतान करने की कोशिश की। महिला ने ये भी कहा कि वह इस देश की नहीं है। महिला ने माफी मांगकर बात खत्म करने की भी कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उसकी कोई बात नहीं मानी और आरोपी महिला को हथकड़ी लगाकर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US Visa: अमेरिका में की चोरी या हिंसा तो रद्द हो सकता है वीजा; भारत में यूएस दूतावास ने जारी की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई भारतीय अप्रवासियों ने घटना को लेकर निराशा जाहिर की और कहा कि किसी देश में अप्रवासी होने पर वह कानून तोड़ने से डरता है। यूजर ने महिला के व्यवहार पर सवाल उठाए। एक यूजर ने आरोपी महिला पर विदेश में भारत का नाम बदनाम करने का आरोप लगाया। यूजर्स ने विदेशों में गरिमा बनाए रखने की अपील की। गौरतलब है कि हाल ही में एक भारतीय छात्र भी टेक्सास में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed