Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian woman goes missing in New York City US World News in Hindi

World News: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 25 वर्षीय भारतीय महिला लापता, पुलिस ने जनता से मांगी मदद

Sun, 10 Mar 2024 01:22 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 10 Mar 2024 01:22 AM IST
सार

संक्षेप में पढ़ें प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खबरें..... 

विज्ञापन
Indian woman goes missing in New York City US World News in Hindi
अमेरिकी पुलिस - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 25 वर्षीय एक भारतीय महिला लापता हो गई। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस के अनुसार लापता महिला का नाम फेरिन खोजा (Ferin Khoja) है उसे आखिरी बार 1 मार्च को रात करीब 11 बजे क्वींस स्थित अपने आवास से निकलते देखा गया था। फेरिन ने ऑलिव ग्रीन जैकेट, हरा स्वेटर और नीली जींस पहने हुईं थीं। खोजा बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित हैं। पुलिस फेरिन को ढूंढने के लिए जनता से मदद मांग रही है। वहीं, न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास को मामले के बारे में सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

नेपाली पीएम प्रचंड को 13 मार्च को साबित करना होगा विश्वास मत
नेपाल की नई गठबंधन सरकार को 13 मार्च को विश्वास मत हासिल करना होगा। 15 महीने पहले सत्ता में आने के बाद से प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' तीसरी बार बहुमत साबित करने की प्रक्रिया से गुजरेंगे। शनिवार को संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री ने फ्लोर टेस्ट की जानकारी दी। माओवादी केंद्र के मुख्य सचेतक हितराज पांडे ने बताया कि प्रधानमंत्री अगले हफ्ते संसदीय दल की बैठक में विश्वास मत लेंगे। सभी विधायकों को मतदान प्रक्रिया में शामिल होने के लिए व्हिप भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने स्कूल से 15 बच्चों का किया अपहरण
अफ्रीकी देश नाइजीरिया में एक बार फिर स्कूली बच्चों के अपहरण का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में शनिवार को हथियारबंद लोग एक बोर्डिंग स्कूल में घुस गए और 15 बच्चों को अगवा कर लिया। इससे दो दिन पहले संघर्ष प्रभावित क्षेत्र में लगभग 300 छात्रों को बंधक बनाया गया था। पुलिस ने बताया कि एक महिला को भी अगवा किया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रों की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। बता दें, नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र में स्कूल से बच्चों का अपहरण आम बात है। यहां सशस्त्र गिरोह फिरौती के लिए स्कूलों को निशाना बनाते हैं। 2014 से यहां 1,400 छात्रों का अपहरण हो चुका है।

विज्ञापन

हांगकांग में कांच की बोतलों में 2 बच्चों के मिले शव, 2 हिरासत में
एक सफाई कर्मचारी को हांगकांग के एक खाली अपार्टमेंट के लिविंग रूम में कांच की बोतलों में दो मृत बच्चे मिले। पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटना के सिलसिले में बच्चों के मां-पिता माने जाने वाले एक पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया है। बोतलें 1 फुट लंबी थीं और शवों पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं थे। अभी बच्चों की उम्र व उनके मृत पैदा होने या न होने का परीक्षण जारी है।

यूएई के राष्ट्रपति ने आदेश जारी कर कई मंत्रियों की नियुक्ति की
यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने प्रमुख नियुक्तियों और राष्ट्रपति न्यायालय के तहत एक नए कार्यालय की स्थापना की रूपरेखा बताते हुए कई संघीय आदेश जारी किए हैं। इनमें राष्ट्रीय परियोजनाओं के लिए राष्ट्रपति न्यायालय के उपाध्यक्ष के रूप में शेखा मरियम बिन्त मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की नियुक्ति की।  

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की नेतन्याहू से नाराजगी बढ़ी
गाजा में युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। दरअसल स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन के बाद हाउस चैंबर में उन्होंने सीनेटर माइकल बेनेट व डी-कोलो से बात की। इस दौरान उनकी बातें सार्वजनिक हो गईं।  

संयुक्त राष्ट्र में भारत की नारी शक्ति को बताया गया विकास की सूत्रधार
भारत की ‘नारी शक्ति’ को संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष नेताओं ने सराहा है। उन्होंने माना, भारतीय महिलाएं विकास की असली सूत्रधार हैं। उन्होंने टिकाऊ खेती से लेकर प्रौद्योगिकी तक के क्षेत्रों में महिलाओं का नेतृत्व किया है।    कार्यक्रम में भारतीय स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज के अलावा संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस व संयुक्त राष्ट्र उपमहासचिव अमीना मोहम्मद ने भी भारत में महिला विकास को सराहा। 

हूतियों का सिंगापुर के झंडे वाले जहाज पर हमला
यमन के ईरान-समर्थित हूती समूह ने अदन की खाड़ी में सिंगापुर के ध्वज वाले एक जहाज पर शनिवार को मिसाइल-ड्रोन से हमला किया। इस मालवाहक जहाज प्रोपेल फॉर्च्यून को अदन के तट से करीब 50 किमी दूर निशाना बनाया गया। हमले में जहाज के चालक दल के सदस्यों के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। ब्रिटेन के मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने घटना की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed