फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   indian woman falls in sinkhole in kuala lumpur search underway after shocking video

Kuala Lumpur: कुआलालंपुर छुट्टी मनाने गई भारतीय महिला गड्ढे में समाई, कई दिनों से तलाश जारी

Wed, 28 Aug 2024 01:11 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 28 Aug 2024 01:11 PM IST
सार

कुआलालंपुर में घूमते हुए महिला सड़क में बने एक गड्ढे में गिर गई। महिला को तुरंत बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अब घटना को कई दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक महिला को नहीं ढूंढा जा सका है। 

विज्ञापन
indian woman falls in sinkhole in kuala lumpur search underway after shocking video
गड्ढे की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

मलयेशिया की राजधानी कुआलालंपुर घूमने गई एक भारतीय महिला के लिए यह छुट्टियां जानलेवा साबित हुईं। दरअसल कुआलालंपुर में घूमते हुए महिला सड़क में बने एक गड्ढे में गिर गई। महिला को तुरंत बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अब घटना को कई दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक महिला को नहीं ढूंढा जा सका है। स्थिति ये है कि मलयेशिया की सरकार के कई विभाग और विशेषज्ञ महिला की तलाश में जुटे हैं, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी अभी तक सफलता नहीं मिली है। 
विज्ञापन


परिवार के साथ घूमने के दौरान गड्ढे में गिरी महिला
गड्ढे में गिरी भारतीय महिला की पहचान विजय लक्ष्मी गली (48 वर्षीय) के रूप में हुई है। विजय लक्ष्मी कुआलालंपुर घूमने गईं थी। बीती 23 अगस्त को जब वह अपने परिवार के साथ कुआलालंपुर स्थित एक मंदिर में नाश्ता करने जा रहीं थी, तभी फुटपाथ की एक सड़क अचानक से धंस गई। जिससे विजय लक्ष्मी उस गड्ढे में गिर गईं। कई दिन बीत जाने के बाद भी विजय लक्ष्मी का कुछ पता नहीं चल सका है। कुआलालंपुर पुलिस, स्थानीय प्रशासन, अग्निशमन विभाग, कई केंद्रीय एजेंसियां और नागरिक सुरक्षा बल की टीमें महिला की तलाश में जुटी हैं। इस दौरान आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है। 
विज्ञापन




आधुनिक तकनीक की ली जा रही मदद
तलाश के दौरान जिस जगह गड्ढा बना, उसके आसपास के अधिकतर ड्रेनेज सिस्टम को साफ कर दिया गया है, लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चला है। अब हाई प्रेशर जल तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि अगर कहीं कुछ अवरुद्ध है तो उसे हटाया जा सके। भारतीय उच्चायोग के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के लोग पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed