फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian woman arrested with six others near America Canada border requires partial amputation of hand news in Hindi

America: कनाडा सीमा के पास से गिरफ्तार भारतीय महिला का आंशिक रूप से काटना पड़ सकता है हाथ

Sat, 22 Jan 2022 10:54 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 22 Jan 2022 10:54 PM IST
सार

माना जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए लोग गुजरात से हैं और अमेरिका में गैरकानूनी रूप से रह रहे हैं।

विज्ञापन
Indian woman arrested with six others near America Canada border requires partial amputation of hand news in Hindi
Representative Image - फोटो : Pixabay

विस्तार

अमेरिका में अवैध रूप से मौजूद और अमेरिका-कनाडा सीमा के पास से गिरफ्तार किए गए सात भारतीय नागरिकों में से दो संदिग्ध शीतदंश (फ्रॉस्टबाइट) के चलते गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक महिला को अत्यधिक ठंड की चपेट में आने की वजह से हाथ के आंशिक विच्छेदन की जरूरत होगी। यह बात एक अदालती दस्तावेज में कही गई है।

विज्ञापन


अमेरिका के मिनेसोटा में जिला अदालत में गुरुवार को 47 वर्षीय अमेरिकी नागरिक स्टीव शैंड के खिलाफ एक आपराधिक शिकायत दर्ज की गई थी। स्टीव पर मानव तस्करी करने का आरोप लगाया गया है। बिना दस्तावेज वाले विदेशी नागरिकों के संदिग्ध तस्कर स्टीव शैंड को 19 जनवरी को अमेरिका-कनाडा सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के समय वह दो भारतीय नागरिकों को ले जा रहा था जो अमेरिका में अवैध रूप से मौजूद थे। शिकायत में इन दो भारतीय नागरिकों की पहचान 'एसपी' और 'वाईपी' के रूप में की गई है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि स्टीव की गिरफ्तारी के समय ही अमेरिका में अवैध रूप से मौजूद पांच और भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पुरुष और एक महिला को ले जाना पड़ा था अस्पताल
सात भारतीय नागरिकों में से छह उत्तर डकोटा में पेंबिना सीमा पैट्रोल स्टेशन पर थे और एक ठंड से आई चोटों की वजह से अस्पताल में भर्ती था। शिकायत में इस बात का उल्लेख भी किया गया है कि इनमें से दो नागरिकों को गंभीर चोटें आई हैं। संदिग्ध शीतदंश को लेकर एक वयस्क पुरुष और एक वयस्क महिला नागरिक को अस्पताल ले जाया गया था।

पुरुष को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी लेकिन महिला को एक बड़े अस्पताल भेजना पड़ा जहां उसका एक हाथ आंशिक रूप से अलग करना पड़ सकता है। सीमा पैट्रोल द्वारा लाए जाते वक्त महिला ने कई बार सांस लेना बंद कर दिया था। इस इलाके में मौसम बहुत कठिन रहता है। तेज हवाएं, बर्फ और शून्य से नीचे तापमान से बहुत समस्या होती है।  


कुछ दिन पहले चार भारतीयों की हुई थी भयंकर ठंड से मौत
कुछ दिन पहले ही इसी इलाके में अमेरिका में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक भारतीय परिवार की भयंकर ठंड के चलते मौत हो गई थी। मरने वालों में एक नवजात समेत कुल चार लोग शामिल थे। इस घटना की मानव तस्करी के बड़े गिरोह के दृष्टिकोण से जांच हो रही है और इसी में इन सात भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed