{"_id":"5e4662478ebc3ee5a46dea8e","slug":"indian-uber-driver-sentenced-to-imprisonment-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में भारतीय उबर चालक को कारावास की सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में भारतीय उबर चालक को कारावास की सजा
Fri, 14 Feb 2020 02:44 PM IST
Trainee Trainee
पीटीआई, न्यूयार्क
पीटीआई, न्यूयार्क
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 14 Feb 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
पैसा लेकर लोगों को अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले लोगों को लाने ले जाने के आरोप में एक भारतीय उबर चालक को एक साल कारावास की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
अमेरिकी अटॉर्नी ग्रांट जेक्विट ने बताया कि फिलाडेल्फिया में हाल में आकर बसे 30 वर्षीय जसविंदर सिंह को पैसे के लालच में कई अवैध विदेशियों को अमेरिका में लाने ले जाने के आरोप में बृहस्पतिवार को जेल की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
सिंह ने स्वीकार किया कि एक जनवरी 2019 से 20 मई 2019 के बीच उसने कई विदेशियों को अपनी गाड़ी में बैठाया जबकि उसे पता था कि ये लोग अवैध रूप से सीमा पार करके आए अमेरिका में हैं।
विज्ञापन
सिंह को 20 मई 2019 को गिरफ्तार किया गया। वह उस दिन न्यूयॉर्क में एक बच्चे समेत दो विदेशियों को लेने आया था जो कनाडा से अवैध रूप से सीमा पार करके अमेरिका आए थे। उन लोगों ने सिंह को 2,200 डॉलर दिए थे। सिंह को भारत लौटाया भी जा सकता है।