फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian student seen carrying UK woman to his flat to rape her cctv footage jailed for six years

UK में प्रीत का पाप: मदद के नाम पर लड़की को कंधे पर ले गया, पीड़िता का नशा टूटा तो दिखे दरिंदगी के निशान

Sun, 18 Jun 2023 07:13 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 18 Jun 2023 07:13 PM IST
सार

UK: साउथ वेल्स पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि कार्डिफ में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है। सीसीटीवी में प्रीत विकल को पीड़िता को अपनी बाहों में और बाद में अपने कंधों पर सिटी सेंटर से बाहर ले जाते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Indian student seen carrying UK woman to his flat to rape her cctv footage jailed for six years
आरोपी प्रीत विकल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन में एक भारतीय छात्र को नशे में धुत महिला से दुष्कर्म के आरोप में छह साल की सजा सुनाई गई है। घटना के समय महिला अर्धबेहोशी की हालत में थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि प्रीत विकल (20 वर्षीय) नशे में धुत महिला को पिछले साल जून में कार्डिफ स्थित अपने फ्लैट में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रीत और महिला अपने-अपने दोस्तों समूहों के साथ नाइट आउट पर गए थे, जहां वे एक-दूसरे से मिले। पीड़िता ने बहुत ज्यादा शराब पी ली थी और देर रात को वह नशे में थी। इसके बाद जैसे ही वह क्लब से बाहर आई तो उसकी फिर प्रीत से सामना हुआ। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत हुई और वे अपने-अपने समूहों से दूर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीत विकल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पहले महिला को गोद में ले जा रहा है और बाद में कंधों पर ले जाते हुए दिख रहा है। उसे कार्डिफ की सड़कों-रास्तों पर सरेआम महिला को अपने फ्लैट में ले जाते हुए देखा जा सकता है। 
 

विज्ञापन

साउथ वेल्स पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि कार्डिफ में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है। सीसीटीवी में प्रीत विकल को पीड़िता को अपनी बाहों में और बाद में अपने कंधों पर सिटी सेंटर से बाहर ले जाते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा कि कार्डिफ में इस तरह का मामला सामान्य नहीं है, प्रीत एक खतरनाक व्यक्ति है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि उसने नशे में धुत और कमजोर युवती का फायदा उठाया, जो अपने दोस्तों से बिछड़ गई थी।
 

खबरों में कहा गया है कि महिला को घर ले जाने के बाद प्रीत ने उसकी 'फोटो' ली और उसे अपने दोस्तों को भेज दी। महिला ने हिम्मत करके अधिकारियों को बताया कि उस रात क्या हुआ था। पुलिस ने कहा कि महिला ने विस्तार से बताया कि कैसे उसे इस घटना के बाद उसे सोने में दिक्कत हुई और उसे अपने साथ अपराध होने की भावना महसूस हुई। सुरक्षा कैमरे की फुटेज और महिला के साथ एक इंस्टाग्राम संदेश के आदान-प्रदान ने पुलिस को प्रीत विकल की पहचान करने में मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed