{"_id":"60e752448ebc3e056635d321","slug":"indian-student-killed-in-road-accident-in-uae","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: यूएई में एक भारतीय छात्र की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दर्दनाक: यूएई में एक भारतीय छात्र की सड़क हादसे में मौत
Fri, 09 Jul 2021 01:00 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, दुबई।
एजेंसी, दुबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:00 AM IST
सार
लड़का मूल रूप से केरल के कन्नूर जिले का रहने वाला था। वह पिछले महीने ही अपने माता-पिता के साथ समय बिताने अबू धाबी आया था
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 साल का एक भारतीय छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। ‘खलीज टाइम्स’ की खबर के अनुसार, बुधवार दोपहर को हादसे के वक्त इबाद अजमल गाड़ी चला रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान उसने कार पर से संतुलन खो दिया और कार एक पेड़ से जा टकराई। वह पिछले महीने ही अपने माता-पिता के साथ समय बिताने अबू धाबी आया था। उसका परिवार मूल रूप से केरल के कन्नूर जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन
‘अबू धाबी इंडियन स्कूल’ का पूर्व छात्र इबाद ब्रिटेन में ‘यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ वेल्स कार्डिफ’ से ‘एयरक्राफ्ट इंजीनियरिंग एंड मेंटेनेंस’ प्रणाली की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन