{"_id":"5d5392288ebc3e6cd87831b9","slug":"indian-student-faces-one-year-prison-for-destroying-computer-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज कंप्यूटर खराब करने के आरोप में भारतीय छात्र को न्यूयॉर्क में एक साल की सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कॉलेज कंप्यूटर खराब करने के आरोप में भारतीय छात्र को न्यूयॉर्क में एक साल की सजा
Wed, 14 Aug 2019 11:21 AM IST
पंखुड़ी सिंह
वर्ल्ड डेस्क
वर्ल्ड डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के एक छात्र को एक कॉलेज में कंप्यूटरों को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने के चलते 12 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। साथ ही उसकी रिहाई के एक साल तक उसे निगरानी में रखा जाएगा। अमेरिका के अटॉर्नी जनरल ग्रांट सी जैक्विथ ने मंगलवार को बताया कि विश्वनाथ अकुथोटा (27) को क्षतिपूर्ति के तौर पर 58,471 डॉलर देने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
अकुथोटा ने 14 फरवरी को अपना दोष स्वीकार करते हुए कहा कि उसने अल्बाने में ‘कॉलेज ऑफ सेंट रोज’ में 66 कंप्यूटरों में एक ‘‘यूएसबी किलर’ उपकरण लगाया था।इस उपकरण के कारण कंप्यूटर प्रणाली को नुकसान पहुंचा था। अकुथोटा 22 फरवरी को उत्तर कैरोलिना में गिरफ्तारी के बाद से ही हिरासत में है।
विज्ञापन