फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Son-daughter-in-law killed in Dubai

दुबई में भारतीय बेटे-बहू ने मां को पीटकर मार डाला, 10 फीसदी जला मिला शरीर

Fri, 21 Jun 2019 04:46 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 21 Jun 2019 04:46 AM IST
विज्ञापन
Indian Son-daughter-in-law killed in Dubai
सांकेतिक तस्वीर
देश के एक बेटे-बहू पर दुबई में अपनी मां/सास को इस कदर पीटने का आरोप लगा है कि उसकी मौत हो गई और रिश्ते तार-तार हो गए। दुबई की अदालत में चल रहे इस मामले के मुताबिक भारतीय दंपती ने बुजुर्ग मां को इतना मारा कि न सिर्फ उसकी हड्डी और पसली टूट गई, बल्कि अंदरूनी रक्तस्राव होने के चलते वह मर गई।
विज्ञापन


‘खलीज टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक दुबई की एक अदालत में 29 वर्षीय भारतीय और उसकी पत्नी पर उसकी मां के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक मां के शरीर का करीब 10 फीसदी हिस्सा जला हुआ भी पाया गया। प्रताड़ना के चलते महिला की मौत हो गई। प्राथमिक सुनवाई में अदालत को बताया गया कि भारतीय और उसकी 28 वर्षीय पत्नी ने कई बार बुजुर्ग महिला को प्रताड़ित किया। 
विज्ञापन


यह घटना जुलाई 2018 से अक्तूबर 2018 के बीच की है। फोरेंसिक डॉक्टर ने कहा कि मौत के समय मां का वजन मात्र 29 किलोग्राम था। दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया है हालांकि उन्होंने इन आरोपों को खारिज किया है। अस्पताल के प्रमाणपत्र के अनुसार महिला की मौत 31 अक्तूबर 2018 को हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय गवाह ने किया खुलासा

मामले का खुलासा 54 वर्षीय पड़ोसी भारतीय महिला ने किया जो एक अस्पताल में कर्मचारी है। उसने बताया कि आरोपी पत्नी से पहली मुलाकात के वक्त वह अपनी बेटी को पकड़े हुए थी। आरोपी पत्नी ने इस गवाह महिला को कहा था कि उसकी सास भारत से आई है लेकिन पोती का ध्यान नहीं रखती जिससे वह बीमार पड़ जाती है। वह चाहती थी कि उसके काम से वापस लौटने तक मैं उसका ध्यान रखूं।


इस तरह किया मां को प्रताड़ित

चश्मदीद महिला ने कहा कि उसने एक बुजुर्ग महिला को अपने पड़ोसी की बॉलकनी में पड़ा पाया। वह लगभग निवस्त्र थीं और उनके शरीर पर जलने के निशान भी थे। महिला ने बताया, ‘मैंने दंपती का दरवाजा खटखटाया और उसके बाद चौकीदार को इसकी सूचना दी।’ चश्मदीद ने बताया, ‘मां गंभीर हालत में फर्श पर पड़ी थी और तुरंत मेडिकल उपचार की जरूरत थी। मैंने ऐंबुलेंस बुलाई। पति-पत्नी अपने फ्लैट में ही रहे और अपनी मां के साथ नहीं गए। उन्होंने मुझे ही उनके साथ जाने के लिए कहा।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed