फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian satya tripathi appointed UN Assistant Secretary-General will head NY environment office

भारतीय अधिकारी सत्या त्रिपाठी संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण एजेंसी के सहायक महासचिव नियुक्त किये गये

Tue, 28 Aug 2018 12:44 PM IST
भाषा, संयुक्त राष्ट्र
भाषा, संयुक्त राष्ट्र Updated Tue, 28 Aug 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
Indian satya tripathi appointed UN Assistant Secretary-General will head NY environment office
satya tripathi

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटारेस ने जाने माने भारतीय विकास अर्थशास्त्री और संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी सत्या एस त्रिपाठी को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के न्यूयार्क कार्यालय का प्रमुख और एजेंसी का सहायक महासचिव नियुक्त किया है।

विज्ञापन


त्रिपाठी, त्रिनिदाद और टोबैगो के इलियट हैरिस का स्थान लेंगे। वह 2017 से यूएनईपी के सतत विकास के 2030 एजेंडे पर वरिष्ठ सलाहकार के रूप में तैनात थे।

महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कल यहां संवाददाताओं को बताया कि विकास अर्थशास्त्री और वकील के रूप में 35 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले त्रिपाठी 1998 से संयुक्त राष्ट्र से जुड़े हुये हैं और वह यूरोप, एशिया और अफ्रीका में सतत विकास, मानवाधिकारों, लोकतांत्रिक प्रशासन और कानूनी मामलों में रणनीतिक कार्यों में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन


त्रिपाठी ने वाणिज्य में स्नातक और परास्नातक एवं भारत के बरहामपुर विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक और परास्नातक किया है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम इस वैश्विक संस्था की प्रमुख एजेंसी है जो पर्यावरण के लिए काम करती है। यह दुनियाभर में सरकारों, निजी क्षेत्र, नागरिक समाजों और संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध अन्य संगठनों तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ मिल कर काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed