फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian priest sentenced to 6 years in prison for sexually abusing teenage girl

नाबालिग का यौन शोषण करने पर भारतीय पादरी को मिली छह साल की सजा

Sat, 30 Mar 2019 01:59 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 30 Mar 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
Indian priest sentenced to 6 years in prison for sexually abusing teenage girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

अमेरिका में एक किशोरी का यौन शोषण करने के जुर्म में भारत के पूर्व रोमन कैथोलिक पादरी को छह साल जेल की सजा सुनाई गई है। रैपिड सिटी जर्नल अखबार की एक खबर के अनुसार, जॉन प्रवीण (38) ने रैपिड सिटी चर्च में 13 वर्षीय लड़की को गलत तरीके से छूने का दोष फरवरी में स्वीकार किया था।

विज्ञापन


न्यायाधीश स्टीवन मैंडल ने शुक्रवार को सजा सुनाई। अभियोजकों ने अधिकतम एक साल की जेल की सजा मांगी थी। मैंडल ने कहा कि प्रवीण के अपराध के लिए यह सजा ‘पर्याप्त नहीं’ है। उन्होंने प्रवीण को छह साल जेल की सजा सुनाई और कहा कि उसे तीन साल बाद पैरोल मिल सकती है। इस सजा में जेल में काटे हुए 178 दिन भी शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रवीण को यह सजा ऐसे समय पर मिली है जब उन्हें 16 साल के नाबालिग के साथ शारीरिक संपर्क का दोषी पाया गया है। इस अपराध के लिए अधिकतम 15 साल की सजा दी जाती है। मैंडल ने कहा कि यदि प्रवीण को पैरोल दी जाती है तो होमलैंड सिक्योरिटी उन्हें तुरंत हैदराबाद वापस भेज देगी या फिर उन्हें किसी राज्य में अपनी पैरोल अवधि के दौरान रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीण दिसंबर 2017 में 10 साल के अनुबंध पर रैपिड सिटी डियोसिस में शामिल हुए थे। उसने अदालत में माफी मांगी थी और कहा था कि उसकी इच्छा है कि वह अपने कृत्य को वापस ले सके। उसने रोते हुए अदालत में कहा, 'मैं पीड़ित और उसके परिवार से अपने किए के लिए दिल से क्षमा मांगता हूं।'


शुक्रवार को अदालत में प्रवीण ने कहा कि उसे मालूम है कि उसने जो किया उसके लिए माफी मांगना पर्याप्त नहीं है और उसकी इच्छा है कि काश वह अपने कृत्य को वापस ले सकता। उसने वादा किया कि वह भविष्य में अब किसी को ठेस नहीं पहुंचाएगा। वहीं रैपिड सिटी के बिशप रॉबर्ट ग्रस ने कहा, 'मुझे इस बात का गहरा खेद है कि उन्हें एक पादरी के हाथों इस तरह के पापपूर्ण कृत्य का अनुभव करना पड़ा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed