{"_id":"5c94b380bdec22141c6e6522","slug":"indian-peacekeepers-serving-un-missions-earned-appreciation-for-benefitting-local-communities","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएन मिशन में भारतीय शांतिरक्षकों ने स्थानीय समुदायों की मदद कर बटोरी प्रशंसा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएन मिशन में भारतीय शांतिरक्षकों ने स्थानीय समुदायों की मदद कर बटोरी प्रशंसा
Fri, 22 Mar 2019 03:35 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 22 Mar 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र (फाइल फोटो)
- फोटो : File Photo
लेबनान और दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशनों में सेवा दे रहे भारतीय शांतिरक्षकों ने अपनी ड्यूटी के अलावा स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने और किसानों को बकरी पालन के तरीके सिखाने समेत स्थानीय समुदायों के लाभ के लिए की गई गतिविधियों की खातिर भी प्रशंसा बटोरी है।
विज्ञापन
लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल के साथ सेवारत भारतीय शांतिरक्षकों ने इस सप्ताह दक्षिण पूर्वी लेबनान के शाबा में महिलाओं के बीच स्तन कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने के मकसद से प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया।
विज्ञापन
इसी तरह दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात भारतीय शांतिरक्षकों ने बकरी पालन के जरिए आय के नए तरीकों के बारे में अपर नाइल इलाके में किसानों से बातचीत की। राज्य के गवर्नर जेम्स टोर मुनीबॉनी ने मिशन की कोशिशों की प्रशंसा की।
विज्ञापन