{"_id":"5df8a8e98ebc3e880a638c73","slug":"indian-peacekeepers-in-south-sudan-were-awarded-the-prestigious-united-nations-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण सूडान में 850 भारतीय शांतिरक्षकों को संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित पदक से सम्मानित किया गया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दक्षिण सूडान में 850 भारतीय शांतिरक्षकों को संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित पदक से सम्मानित किया गया
Tue, 17 Dec 2019 03:37 PM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 17 Dec 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण सूडान में भारतीय शांतिरक्षकों को उनके योगदान के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित पदक से सम्मानित किया गया है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण सूडान में सेवारत करीब 850 भारतीय शांतिरक्षकों को संघर्ष प्रभावित देश में शांति के प्रयासों तथा स्थानीय समुदायों का समर्थन करने की दिशा में योगदान के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित पदक दिया गया।
विज्ञापन
भारत संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षण अभियानों में सर्वाधिक सैनिक भेजने वाला देश है। फिलहाल दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएमआईएसएस) में 2342 भारतीय सैनिक और 25 पुलिसकर्मी तैनात हैं। यूएनएमआईएसएस ने कहा कि संघर्ष प्रभावित दक्षिण सूडान में शांति के लिए भारतीय शांतिरक्षकों के योगदान को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
मिशन में काम कर रहे 850 भारतीय सैनिकों को उनके समर्पण और बलिदान के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया। भारतीय बटालियन के कमांडर कर्नल अमित गुप्ता ने कहा, हम दक्षिण सूडान के लोगों के लिए अच्छी स्मृतियां छोड़कर उनकी यादों में रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हम उनके लिए एक बेहतर जगह भी छोड़ना चाहते हैं जहां वे खुद के लिए आय अर्जित कर सकें और अपने देश का निर्माण कर सकें।